स्कूल कॉलेज में कोई भी समस्या हो इस नम्बर पर करें शिकायत -:-शिक्षा विभाग ने टोल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 जारी किया है। इस पर शिक्षक छात्र की समस्या, अवैध वसूली, वेंडर, आपूर्तिकर्ता संबंधित शिकायत, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से संबंधित 100 तरह की शिकायतें दर्ज की जाएंगी। शिकायतों को 6 श्रेणियों में बांटा गया है।
सुविधा •
शिक्षा विभाग ने नंबर 14417 और 18003454417 जारी किया
शिकायतों को 6 श्रेणियों में बांटा गया है
विद्यालय संबंधी शिकायतें
इसमें भवन की मरम्मत, शौचालय, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, पंखा, ट्यूबलाइट से जुड़े मामलों की शिकायत की जाएगी। विद्यालय संचालन से संबंधित शिकायतों में वर्ग कक्ष का संचालन, कम्प्यूटर लैब की उपलब्धता और उपयोगिता, अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी, खेल सामग्री की उपलब्धता से जुड़े मामलों की शिकायतें की जा सकेंगी। इसके साथ ही शिक्षकों का आचरण, मिड-डे मील से जुड़े मामलों को शामिल किया गया है।
शिक्षक संबंधी मुद्दे
अनुरोध और शिकायतें, वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि, बकाया राशि का भुगतान, वेतन निर्धारण, मातृत्व, चिकित्सा, सीएल, ईएल की स्वीकृति, सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित भुगतान, सेवा पुस्तिका अद्यतीकरण और शिक्षक संबंधी आकंड़ों में किसी प्रकार के सुधार को शामिल किया गया है।
छात्र-छात्राओं से जुड़ीं समस्याएं
इसमें कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, पोशाक, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक, एफएलएन कीट, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, अंकपत्र, प्रमाण-पत्र और छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार को शामिल किया गया है।
वेंडर व आपूर्तिकर्ता संबंधी शिकायतें इसमें निविदा, भुगतान, ऑन बोर्डिंग की समस्या आदि विषय शामिल हैं।
विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से संबंधित
इसमें नामांकन, विलंबा सत्र, परीक्षा, शुल्क, प्रवजन प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं होना, महिला प्राध्यापिका और छात्राओं के साथ अमयादित व्यवहार से जुड़े मामलों को शामिल किया गया है।
अवैध राशि की वसूली
किसी भी स्तर पर शिक्षा विभाग से संबंधित भ्रष्टाचार, घूसखोरी या गैरकानूनी वसूली की शिकायतें इस श्रेणी में दर्ज की जा सकती
शिक्षा सम्बंधी समस्याओं के समाधान हेतु आमजन इस नम्बर पर फोन करें:-
टॉल फ्री नं 14417 टॉल फ्री नं 18003454417
शिक्षा विभाग के कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में प्राप्त होने वाले शिकायतों का वर्गीकरण
| क्रम संख्या | खंड | उप-खंड | विवरण/जिम्मेदारियाँ |
|---|---|---|---|
| 1 | विद्यालय | आधारभूत संरचना | विद्यालय मदन कमरों की स्थिति निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता उपस्कर (बंध डेस्क इत्यादि) की उपलब्धता एवं गुणवता छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उपलब्धता एप उपयोगिता पेयजल की सुविधा विद्युत कनेक्शन तथा पंखा, टयूब लाइट एवं बल्ब की उपलब्धता चहारदीवारी की उपलब्धता |
| विद्यालय संचालन | विद्यालय का समय से नहीं खुलना विद्यालय में समय सारणी की उपलब्धता एवं तदनुसार वर्ग कक्ष का संचालन ICT Lab/Computer Lab की उपलब्धता एवं उपयोगिता पुस्तकालय की उपलब्धता एवं उपयोगिता माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशाला की उपलब्धता एवं उपयोगिता अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (Parent Teacher Meeting) का आयोजन सोल सामग्री की उपलब्धता एवं बच्चों द्वारा उसका उपयोग प्राइवेट विद्यालयी का सम्बद्धता / नवीनीकरण | ||
| शिक्षकों का आचरण | प्रधानाध्यापक शिक्षक की उपस्थिति समय पर विद्यालय नहीं आना निर्धारित रुटीन के अनुसार कक्षा का संचालन नहीं करनाशैक्षणिक वातावरण को दूषित करना दूसरे शिक्षक को पठन-पाठन नहीं करने हेतु उकसाना महिला शिक्षिका/छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किसी दल विशेष के पक्ष में राजनीति में संलिप्तता निजी ट्यूशन/कोचिंग संस्थान में संलिप्तता | ||
| एम. डी. एम | MDM हेतु थाली की उपलकाता एवं उसकी गुणवत्ता किचेन शेड गैस चूल्हा की उपलब्धता प्रत्येक शुक्रवार को अण्डा/ मौसमी फल का वितरण किचेन की साफ सफाई एवं स्वच्छता | ||
| 2 | शिक्षक | स्थानांतरण | स्थानांतरण से संबंधित अनुरोध / शिकायत |
| स्थापना से संबंधित मामला | वेतन भुगतान/वेतन वृद्धि / बकाया राशि का भुगतान वेतन निर्धारण मातृत्व/चिकित्सा/सी०एल०/एस०एल०/ ई०एल० की स्वीकृति सेवानिवृत्ति लाभ से संबधित भुगतान चिकित्सा दावा की प्रतिपूर्ति सेवा पुस्तिका अद्यतीकरण नये शिक्षक का HRMS/Treasury/Employee ID संबंधित Onboarding शिक्षक सम्बंधी ऑकड़ों में किसी प्रकार का सुधार | ||
| 3 | छात्र-छाया | योजना सम्बंधी शिकायत | शिक्षक सम्बंधी ऑकड़ों में किसी प्रकार का सुधार कन्या उत्थान योजना साइकिल योजना पोशाक छात्रवृति पाठ्य-पुस्तक FLN KIT स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र |
| समस्या | अंकपत्र/प्रमाण-पत्र / डोमिसाइल प्रमाण-पत्र इत्यादि में संशोधन छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार अनुशासनहीनता | ||
| 4 | विचार/ संदेश/ आपत्तिकता | निविदा/भुगतान | निविदा भुगतान ऑनबोर्डिंग |
| 5 | विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय | समस्या | नामांकन विलम्ब सत्र परीक्षा शुल्क प्रवजन प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं होना अंक पत्र/प्रमाण-पत्र इत्यादि में संशोधन महिला प्राध्यापिका/छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार महाविद्यालयों का सम्बद्धता |
| 6 | आबद्ध राशि की वसूली | किसी भी शिक्षक/छात्र से विभिन्न कार्य के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारी द्वारा अवैध राशि वसूलने की सूचना |
नोट :- शिक्षकगण अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत को अपने लॉगिन आईडी से ई-शिक्षाकोष के “Grievance” Module पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। शिक्षा विभाग के किसी भी स्तर के पदाधिकारी के व्हाट्सएप / ई-मेल इत्यादि पर शिकायत को न भेजें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |
Latest Jobs
- RRB Railway Technician Recruitment 2025 | रेलवे में टेकनिशियन पद पर बम्पर बहाली
- Indian Airforce Aganiveer Vayu 02/2026 | एयरफोर्स अग्निविर के लिए ऑनलाइन शुरू
- SSC MTS & Havaldar Recruitment 2025 | एससी एमटीएस और हवलदार पद बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन
- SBI PO Vacancy 2025 | SBI बैंक में PO पद पर बम्पर बहाली- जल्दी करें आवेदन
- SSC CHSL 10+2 Level recruitment 2025 | SSC में इंटर पास के लिए बम्पर बहाली – यहां से करें आवेदन
- Bihar BSCB Assistant 2025 Form | बिहार कोपरेटिव बैंक में बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन
- Rajasthan VDO Recruitment 2025 | ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर बम्पर बहाली – यहाँ से करें आवेदन
- बिहार में लाइब्रेरियन, लिपिक और परिचारी के पद पर बम्पर बहाली- देखिए कौन कौन कर सकते हैं आवेदन
- Indian Coast Guard Navik & Yantrik vacancy 2026 | यहाँ से करें आवेदन
- राजस्थान हाई कोर्ट में निकला है बम्पर बहाली | मैट्रिक पास करें आवेदन | Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025
Latest Jobs
- BPSC LDC 2025 Form | BPSC लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए करें आवेदन
- भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती- 6008 टेक्निशियन पदों के लिए जल्द करें आवेदन
- IBPS PO MT XV 2025 | बैंक में बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन



