एफ कैट 2026 की ऐसे करें तैयार – एक सिट आपका होगा

एफ कैट 2026 की ऐसे करें तैयार

एफ कैट 2026 की ऐसे करें तैयार – भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एफकैट एक शानदार अवसर है। हर साल हजारों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सही रणनीति और लगातार मेहनत करने वाले अभ्यर्थी ही सफलता हासिल कर पाते हैं। वायुसेना की नौकरी केवल एक करियर नहीं, बल्कि देश सेवा, सम्मान, अनुशासन और गर्व से जुड़ी जिम्मेदारी भी होती है। एफकेट के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) में भर्ती की जाती है। इस परीक्षा में गणित और अंग्रेजी पर फोकस कर आसानी से सफलता पाई जा सकती है।

एफकैट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इसमें मुख्य रूप से दो चरण होते हैं। पहला चरण लिखित परीक्षा का होता है और दूसरा चरण एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड यानी एएफएसबी इंटरव्यू का। तकनीकी शाखा के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट देना होगा।

लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा 300 अंकों की होती है और इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाता है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होती है। इसलिए परीक्षा में केवल गति ही नहीं, बल्कि सटीकता भी बहुत जरूरी होती है।

  • अंग्रेजी
  • गणित और न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • सामान्य ज्ञान
  • रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड

एफकैट में अंग्रेजी सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है क्योंकि इससे लगभग 25 से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस खंड में रीडिंग कंप्रीहेंशन, शब्दावली, वाक्य सुधार, त्रुटि पहचान, मुहावरे, समानार्थी-विलोम शब्द और पैरा जंबल जैसे प्रश्न आते हैं। टिप्सः रोज अखबार पढ़े

  • अच्छी तैयारी के लिए रोजाना अंग्रेजी अखबार पढ़‌ना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शब्दावली मजबूत होती है और पड़ने की गति भी बढ़ती है।
  • नए शब्दों को लिखकर उनके अर्थ और उदाहरण याद करने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से प्रश्नों का पैटर्न समझ में आता है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि रोज कम से कम 20 से 25 मिनट अंग्रेजी पढ़ने की आदत उम्मीदवारों को परीक्षा में काफी फायदा देती है। इसके साथ ही नियमित मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन बेहतर होता है।
  • एफकेट का गणित खंड बहुत कठिन नाहीं माना जाता, लेकिन इसमें तेजी से सवाल हल करना जरूरी होता है। प्रश्न सामान्य स्तर के होते हैं, लेकिन समय कम होने के कारण कई उम्मीदवार अच्छे अंक नहीं ला पाते।
  • इस खंड में प्रतिशत, लाभ-हानि, समय और कार्य, समय-चाल-दूरी, अनुपात-समानुपात, औसत, साधारण और चक्रवृद्धि व्याज, बीजगणित, क्षेत्रमिति, एलसीएम-एचसीएफ जैसे टॉपिक शामिल होते हैं। टिप्स : पहाड़े याद करें
  • तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को पहाड़े, स्क्वेयर और क्यूब याद रखने चाहिए ताकि गणना तेजी से हो सके।
  • रोजाना कम से कम 20 से 30 सवाल हल करने की आदत डालनी चाहिए। स्टॉपवॉच लगाकर अभ्यास करने से परीक्षा के दौरान गति बढ़ती है।
  • गणित में सफलता का सबसे अच्छा तरीका लगातार अभ्यास माना जाता है। कठिन टॉपिक के छोटे नोट्स बनाकर नियमित रिवीजन करना चाहिए।
  • मॉक टेस्ट के जरिए अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधार करना भी बेहद जरूरी है।

एफकेट में सामान्य जागरूकता का खंड कई उम्मीदवारों के लिए निर्णायक साचित होता है। इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, पुरस्कार, संविधान, रक्षा क्षेत्र और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र और विमानन से जुड़े सवालों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना, सेना के प्रमुखों, सैन्य अभ्यासों, नए लड़ाकू विमानों और रक्षा समझौतों की जानकारी नियमित रूप से रखनी चाहिए।

टिप्सः नोट्स मददगार होंगे

  • रोजाना कम से कम आधा घंटा करेंट अफेयर्स पढ़ना फायदेमंद होता है। मासिक पत्रिकाएं और डेली करंट अफेयर्स नोट्स काफी मदद करते हैं।
  • पिछले छह से आठ महीनों की प्रमुख घटनाओं का रिवीजन जरूर करना चाहिए।
  • महत्वपूर्ण तिथियों, पुरस्कारों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की अलग सूची बनाकर याद करना उपयोगी साबित होता है।
  • विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उम्मीदकर टीवी समाचार देखने के बजाय छोटे नोट्स तैयार करें ताकि रिवीजन आसान हो सके।

रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड को एफकैट का सबसे स्कोरिंग हिस्सा माना जाता है। इसमें मौखिक और गैर-मौखिक तर्क, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, आकृति वर्गीकरण, दिशा परीक्षण और स्थानिक क्षमता जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं।

टिप्सः रोजाना अभ्यास करें

  • इस खंड में सफलता पाने के लिए रोजाना अभ्यास करना सबसे जरूरी है।
  • उम्मीदवारों को पजल, सीरीज और एनालॉजी वाले प्रश्न नियमित रूप से हल करने चाहिए।
  • चित्र आधारित प्रश्नों में समय ज्यादा लगता है, इसलिए समय प्रबंधन का अभ्यास भी जरूरी है।
  • गैर-मौखिक तर्क के लिए अलग किताबों का अध्ययन करने से बेहतर समझ विकसित होती है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार इस खंड में ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करने की रणनीति अपनानी चाहिए क्योंकि सही अभ्यास से इसमें अच्छे अंक आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

एफकेट की लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड यानी एएफएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह पांच दिनों की प्रक्रिया होती है।

  • पहला दिन: पहले दिन स्क्रीनिंग टेस्ट होता है जिसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट शामिल होते हैं।
  • दूसरा दिन: मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराए जाते हैं जिनमें उम्मीदवार की सोच और व्यवहार का मूल्यांकन किया जाता है।
  • तीसरे चौथे दिन ग्रुप टास्क होते हैं। इसमें समूह चर्चा, ग्रुप प्लानिंग, बाधा दौड़, कमांड टास्क और लेक्चर जैसे कार्य शामिल रहते हैं।
  • पांचवां दिनः अंतिम चरण में व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाता है।

टिप्सः आत्मविश्वास से जवाब दें

इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार, पढ़ाई, शौक, करियर लक्ष्य और वायुसेना से जुड़ी सामान्य जानकारी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपने बारे में स्पष्ट जानकारी और आत्मविश्वास के साथ जताय देने की तैयारी करनी चाहिए। उम्मीदवार सकारात्मक सोच रखें और इंटरव्यू में स्वाभाविक व्यवहार करें। बनावटी जवाब देने की कोशिश अक्सर नुकसान पहुंचाती है।

पिछले वर्षों में उम्मीदवारों से कई सामान्य लेकिन सोचने वाले प्रश्न पूछे गए है।

  • अपने बारे में बताइए।
  • आप भारतीय वायुसेना में क्यों शामिल होना चाहते हैं?
  • राफेल और तेजस विमान की विशेषताएं बताइए।
  • आपने अपनी पढ़ाई से सबसे महत्वपूर्ण क्या सीखा ? कठिन परिस्थिति में आप निर्णय कैसे लेते हैं?
  • इन सवालों का जवाब रटकर देने के बजाय समझदारी और आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए।
  • एएफएसबी इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होती है। इसमें शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है। मेडिकल में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
  • अंतिम चयन एफकैट लिखित परीक्षा और एएफएसबी इंटरव्यू दोनों के अंकों के आधार पर होता है। इसलिए उम्मीदवारों को दोनों चरणों की तैयारी समान गंभीरता से करनी चाहिए।
  1. संतुलित तैयारी जरूरी
    एफकैट परीक्षा कठिन जरूर है, लेकिन रही योजना, अनुशासन और नियमित अभ्यास से इसमें सफलता हासिल की जा सकती है। उम्मीदवारों को शुरुआत से ही समय का सही उपयोग करना चाहिए और हर विषय पर संतुलित तैयारी करनी चाहिए।
  2. निरंतर अभ्यास करें
    अगर कोई युवा देशा सेवा के साथ सम्मानजनक करियर बनाना चाहता है, ती भारतीय वायुसेना उसके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
  3. मॉक टेस्ट दे
    एफकैट जैसी प्रतियोगी परीक्षा में केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं होती। नियमित मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है। इससे समय प्रबंधन बेहतर होता है और कमचेर विषयों की पहचान भी ही जाती है।
  4. विश्लेषण करना जरूरी
    हर सप्ताह कम से कम एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट देना चाहिए। परीक्षा के बाद गलतियों का विश्लेषण करना भी उतना ही जरूरी है। कई बार उम्मीदवार बार-बार वही गलतियां दोहराते हैं, जिससे अंक कम हो जाते हैं।
  5. रिविजन को तैयारी का हिस्सा बनाएं
    रिवीजन को तैयारी का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। छोटे नोट्स बनाकर रोजाना दोहराने से जानकारी लंबे समय तक याद रहती है। परीक्षा के अंतिम दिनों में नया पढ़ने के बजाय पुराने विषयों का दोहराव ज्यादा फायदेमंद होता है।
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

रेलवे ड्राइवर बनना है तो आज से ऐसे करें तैयारी – नया सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे