दो वर्षीय बीएड के लिए आवेदन शुरू- परीक्षा की तिथि और सिलेबस जारी

B.Ed आवेदन शुरू

दो वर्षीय बीएड के लिए आवेदन शुरू- दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सोमवार को पोर्टल खोल दिया गया। पहले दिन पांच आवेदन आए। 18 मई तक आवेदन लिये जाएंगे। इसके बाद तीन दिनों तक लेट फाइन के साथ छात्र फॉर्म भर सकते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल प्रो. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा की तारीख -सात जून संभावित है। रिजल्ट 19 जून को आने की उम्मीद है। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। छात्र https://biharcetbed-brabu.in/ पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस पोर्टल पर विस्तृत विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) और फॉर्म भरने के निर्देशों से संबंधित एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई सभी शतों और पात्रता मानदंडों को पढ़ लें। तकनीकी सहायता या किसी संशय की स्थिति में अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क का उपयोग कर सकते हैं। प्रो. संजय ने बताया कि 22 और 23 मई को आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा। सामान्य वर्ग के छात्रों को आवेदन के लिए 1000 रुपए, छात्रा, ईबीसी व ओबीसी को 750 रुपए और एससी एसटी छात्रों को 500 रुपए फीस देनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें डॉ. गौतम चंद्रा, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. तथागत, डॉ. सुनील शामिल हैं।

11 शहरों में होंगे परीक्षा केंद्रः प्रो. संजय कुमार ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा 11 शहरों मुजफ्फरपुर, भागलपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, पटना और पूर्णिया में होगी। इन शहरों में 150 से 200 परीक्षा केंद्र बनेंगे। जिस शहर के लिए जितने आवेदन आएंगे, उसी हिसाब से वहां केंद्र बनाये जाएंगे। इस बार बीएड में लगभग 500 सीटें बढ़ सकती हैं। अभी 37 हजार 700 सीटें हैं।

कुछ कॉलेजों की भी संख्या बढ़ेगी। एक छात्र तीन शहरों में परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प दे सकता है। परीक्षा में तीन केंद्र पर एक फलाइंग स्क्वॉयड और सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर रहेंगे। 500 छात्र पर एक ऑब्जर्वर होगा। परीक्षा में 150 से अधिक ऑब्जर्वर रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर जैमर और बायोमेट्रिक लगायी जाएगी।

प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्रवेश 8.30 बजे से शुरू होगा। 10.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एक आईडी कार्ड लेकर जाना होगा। आवेदन के समय छात्रों को 10वीं-12वीं और स्नातक के अंकपत्र देने होंगे। जो आईडी आवेदन करने समय अपलोड करेंगे, वही परीक्षा केंद्र पर भी लेकर जाएंगे। परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी 15 नंबर का होगा। शिक्षा शास्त्री में अंग्रेजी की जगह संस्कृत के 15 नंबर के सवाल होंगे।

हिन्दी के सवाल 15 नंबर, रिजनिंग 25 नंबर के होंगे। जेनरल अवेयरनेस से 40 नंबर और टीचिंग लर्निंग से 25 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। 1 जून को एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। छात्र इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। प्रो. संजय कुमार ने बताया कि इस बार स्नातक के फ्रेश उम्मीदवार नहीं आएंगे। जिनका पिछली बार नहीं हुआ है, वहीं आवेदन करेंगे। स्नातक का कोई नया सत्र पूरा नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्तों और पुलिस प्रशासन से संपर्क कर प्रशासनिक व सुरक्षा सहयोग का अनुरोध किया है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: Official Website: biharcetbed-brabu.in

आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. वेबसाइट पर जाएं।
  2. New Registration करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • Graduation की मार्कशीट / डिग्री
  • Post Graduation मार्कशीट (यदि हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड / कोई पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

फिलहाल बिहार में बीएड की कुल 37,700 सीटें हैं। इस बार लगभग 500 सीटें बढ़ने की संभावना है। साथ ही कुछ नए कॉलेजों को भी जोड़ा जा सकता है।

DCECE 2026 Bihar Polytechnic Admission online Form 2026

Bihar ITI CAT 2026 | बिहार आइटीआइ के लिए आवेदन शुरू- यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे