पटना यूनिवर्सिटी स्नातक और पीजी नामांकन के लिए डेट जारी- पटना विवि ने वर्ष 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। स्नातक और पीजी में आवेदन, दाखिला और कक्षा शुरू करने की तिथि जारी कर दी गई है। इस बार भी स्नातक में दाखिला अंकों के आधार पर ही लिया जाएगा। इंटर उत्तीर्ण छात्र स्नातक में दाखिला के लिए नौ से 30 मई से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पटना यूनिवर्सिटी आवेदन 10–30 जून
पीजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 जून तक होगा। स्नातक में नामांकन प्रक्रिया सात जुलाई और पीजी में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी। इस बार स्नातक का नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाना था, लेकिन किसी कारण वश से इस बार नहीं लिया जा रहा है। स्नातक में सेल्फ फाइनेंस विषयों में दाखिला के लिए ही प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
पटना यूनिवर्सिटी में LLB, BBA LLB सहित कई कोर्स की प्रवेश परीक्षा 12–16 जून के बीच
इसमें एलएलबी, बीबीए एलएलबी, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, बीसीएकी प्रवेश परीक्षा 13 जून को ली जाएगी। बीएफए (कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दाखिला) की प्रवेश परीक्षा 12 जून को ली जाएगी। बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल इंग्लिश, एन्वॉयरमेंटल साइंस से स्नातक करने वाले के लिए प्रवेश परीक्षा 14 से 16 जून तक ली जाएगी। पीजी के कई वोकेशनल कोर्सों में 25 जुलाई तक दाखिला पीयू प्रशासन के मुताबिक पीजी के कई वोकेशनल कोर्सों में दाखिला 25 जुलाई तक होगा। इसमें पीएम आईआर, एलएलएम, एमएड, बायो केमेस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, ईएसएम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, एमजेएमसी, एम लिस, म्यूजिक और आईएसएम आदि विषयों शामिल है। इन विषयों का इंट्रोडक्शन मीट 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इन विषयों की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होगा।
कई कोर्सों में प्रवेश परीक्षा 8–12 जुलाई के बीच होगी
पीयू के एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रूरल स्टडीज, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और पीएमआईआर में दाखिला प्रवेश परीक्षा से ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा दस से 12 जुलाई को ली जाएगी। बायो केमेस्ट्री (पीजी), बायोटेक्नोलॉजी (पीजी), एन्वॉयरमेंटल साइंस एंड मैनेजमेंट (पीजी), सोशल वर्क (पीजी), कंप्यूटर एप्लिकेशन (पीजी), एमजेएमसी, एमलिस और म्यूजिक की प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को ली जाएगी। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन कलीनिकल साइकोलॉजी और हाह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विभाग में दाखिला इंटरव्यू के आधार पर ली जाएगी।
स्नातक दाखिला तिथि
- 09 मई से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 07 जुलाई तक स्नातक में नामांकन की अंतिम तिथि
- 10 जुलाई इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन
- 11 जुलाई स्नातक की कक्षाएं प्रारंभ
- 10 जून 22 जून तक स्नातक सेमेस्टर एक, तीन और पांच का री-एडमिशन को आवेदन
- 30 जून तक स्नातक सेमेस्टर एक, तीन और पांच के री-एडमिशन की अंतिम तिथि
पीजी नामांकन तिथि
- 10 जून से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 15 जुलाई पीजी में नामांकन की अंतिम तिथि
- 16 जुलाई इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन
- 17 जुलाई पीजी की कक्षाएं शुरू
- 10 जुलाई से 20 जुलाई तक पीजी के सेमेस्टर एक और तीन के री-एडमिशन के आवेदन
- 25 जुलाई पीजी के सेमेस्टर एक और तीन के री-एडमिशन की अंतिम तिथि
स्नातक में दाखिला अंकों के आधार पर ही होगा। अभी राज्य के किसी भी विवि में प्रवेश परीक्षा लागू नहीं किया गया है। सेल्फ फाइनेंस विषय में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इसकी तिथि जारी कर दी गयी है।
स्नातक नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज
नामांकन के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज देने होते हैं
- इंटर मार्कशीट
- इंटर एडमिट कार्ड
- मैट्रिक मार्कशीट
- मैट्रिक एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नातक नामांकन प्रक्रिया
पटना विश्वविद्यालय ने इस बार स्नातक में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन से अनुमति भी प्राप्त कर ली है और इस पर अंतिम मुहर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लगाई जाएगी। महत्वपूर्ण जानकारी
- इस बार स्नातक में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होगा
- आवेदन समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लिया जाएगा
- आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा
- छात्र अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प भर सकेंगे
पहले पटना विश्वविद्यालय में इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन होता था, लेकिन अब फिर से प्रवेश परीक्षा प्रणाली लागू की जा रही है।
आवेदन कब से शुरू होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार
- 15 अप्रैल के बाद आवेदन शुरू होने की संभावना
- जून के अंतिम सप्ताह तक नामांकन पूरा
- जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू
नामांकन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
अगर आप स्नातक में नामांकन लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
- आवेदन शुरू होते ही तुरंत फॉर्म भरें
- सही कॉलेज और विषय का चयन करें
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- मेरिट लिस्ट नियमित रूप से चेक करते रहें
- समय पर कॉलेज में जाकर नामांकन पूरा करें
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



