पटना विश्वविद्यालय में नामांकन शुरू – पटना विश्वविद्यालय में मई में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। एकेडमिक कैलेंडर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एक-दो दिनों में वह भी जारी हो जाएगा। शेड्यूल पर काम चल रहा है। मंगलवार को भी इस संबंध में एक बैठक होनी है। कोरोना के समय से ही नामांकन प्रक्रिया इंटर के अंकों के आधार पर हो रहे थे लेकिन इस बार नामांकन एंट्रेंस टेस्ट से होंगे।
पटना विश्वविद्यालय UG एडमिशन 2026 – मुख्य जानकारी
| विश्वविद्यालय का नाम | पटना विश्वविद्यालय |
| कोर्स | स्नातक (BA, BSc, BCom, BFA) |
| सत्र | 2026-29 |
| आवेदन शुरू | मई 2026 (संभावित) |
| प्रवेश का आधार | एंट्रेंस टेस्ट |
| एंट्रेंस परीक्षा | जून 2026 (संभावित) |
| सत्र प्रारंभ | जुलाई 2026 |
कोरोना के बाद फिर शुरू होगा एंट्रेंस टेस्ट
कोरोना काल से ही नामांकन इंटर के अंकों के आधार पर हो रहे थे एंट्रेंस टेस्ट जून में संभावित है, क्योंकि जुलाई में सत्र प्रारंभ होना है। वहीं पीजी में नामांकन अंकों के आधार पर ही होंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष अप्रैल में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट भी आ चुका है। लेकिन सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट आना अभी बाकी है। उसके बाद ही नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। अप्रैल में सभी रिजल्ट आ जाने की संभावना है। मई में हर हाल में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्नातक में करीब 4 हजार सीटें हैं।
विश्वविद्यालय की कोशिश: समय पर शुरू हो नया सत्र
सत्र को पटरी पर लाने की कवायद कई परीक्षाएं देर से हुई हैं और कुछ के रिजल्ट काफी देर आये हैं। अब सिर्फ दो महीने ही बचे हैं। अप्रैल और मई में कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद जून में गर्मी की छुट्टी रहती है। जुलाई के पहले सभी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं भी विवि के द्वारा कराने का प्रयास रहेगा। ताकि पीजी की नामांकन प्रक्रिया देर न हो।
बैठकों के बाद जल्द जारी होगा एडमिशन शेड्यूल
नामांकन को लेकर एक बैठकों का दौर जारी है। कुछ चीजें तय हुई हैं कुछ अभी बाकी है। जल्द ही पूरा नामांकन कैलेंडर जारी कर दिया जायेगा। फिलहाल मई में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जुलाई में तय समय पर सत्र शुरू कर दिया जायेगा। डॉ. कामेश्वर पंडित, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पटना विश्वविद्यालय।
कहां किस कॉलेज में कितनी सीटें
बी.ए. ऑनर्स
- बी.एन. कॉलेज 600
- मगध महिला कॉलेज (केवल छात्राओं के लिए) 450
- पटना कॉलेज 600
बी. कॉम ऑनर्स
- वाणिज्य महाविद्यालय 400
- बी. कॉम ऑनर्स (सेल्फ फाइनेंसिंग)
- मगध महिला कॉलेज (केवल छात्राओं के लिए) 250
बी.एससी ऑनर्स (गणित समूह)
- बी.एन. कॉलेज 220
- मगध महिला कॉलेज 128
- पटना साइंस कॉलेज 375
बी. एससी ऑनर्स (बायो समूह)
- बी.एन. कॉलेज 130
- मगध महिला कॉलेज 128
- पटना साइंस कॉलेज 225
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स
कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स 60
पीजी में एडमिशन अंकों के आधार पर
जहां स्नातक कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होगा, वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन अभी भी अंकों के आधार पर ही होगा। पीजी नामांकन के लिए विश्वविद्यालय बाद में अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा।
पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नातक नामांकन प्रक्रिया
पटना विश्वविद्यालय ने इस बार स्नातक में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन से अनुमति भी प्राप्त कर ली है और इस पर अंतिम मुहर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लगाई जाएगी। महत्वपूर्ण जानकारी
- इस बार स्नातक में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होगा
- आवेदन समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लिया जाएगा
- आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा
- छात्र अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प भर सकेंगे
पहले पटना विश्वविद्यालय में इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन होता था, लेकिन अब फिर से प्रवेश परीक्षा प्रणाली लागू की जा रही है।
आवेदन कब से शुरू होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार
- 15 अप्रैल के बाद आवेदन शुरू होने की संभावना
- जून के अंतिम सप्ताह तक नामांकन पूरा
- जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू
स्नातक नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज
स्नातक में नामांकन के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज देने होते हैं
- इंटर मार्कशीट
- इंटर एडमिट कार्ड
- मैट्रिक मार्कशीट
- मैट्रिक एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
नामांकन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
अगर आप स्नातक में नामांकन लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
- आवेदन शुरू होते ही तुरंत फॉर्म भरें
- सही कॉलेज और विषय का चयन करें
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- मेरिट लिस्ट नियमित रूप से चेक करते रहें
- समय पर कॉलेज में जाकर नामांकन पूरा करें
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



