बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 | एडमिट कार्ड और परीक्षा की तिथि जारी

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026- अगर आप भी बिहार डीएलएड (D.El.Ed) 2026 में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस बार 3,08,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जा सकती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड 2026 को लेकर एक ओर जहां प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सख्त प्रशासनिक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस साल डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 3,08,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने के संकेत हैं। परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मोड में आयोजित होने की संभावना है। फॉर्म भरे जा चुके हैं।

समिति के अनुसार राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों की 30,800 सीटों पर नामांकन होगा। पूरी प्रक्रिया जून के मध्य से शुरू होकर महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी और बहु-विकल्पीय सत्र जुलाई से शुरू होगा। परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जिसमें 120 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी बीच समिति ने डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले सभी सरकारी व निजी संस्थानों को अपने यहां कार्यरत प्राचार्य व व्याख्याताओं की डायरेक्टरी ऑनलाइन अपडेट कर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त संस्थानों को 28 अप्रैल तक पोर्टल पर पूरी जानकारी भरनी होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर संबंधित प्राचार्य की जवाबदेही तय की जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद संस्थानों को 4 मई तक हार्ड कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी, जबकि 7 मई तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बिहार बोर्ड की ओर से राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों की लगभग 30,800 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार परीक्षा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी और जुलाई 2026 से नया सत्र शुरू होने की संभावना है।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में होगी
  • कुल समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा

जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Bihar DElEd Entrance Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Submit बटन पर क्लिक करें
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  6. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी जाएगी—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा समय
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • जरूरी दिशा-निर्देश

परीक्षा केंद्र पर जाते समय ये दस्तावेज जरूर रखें—

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड / वोटर कार्ड / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी पेन

डीएलएड में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा—

  1. ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
  2. मेरिट लिस्ट जारी
  3. काउंसलिंग
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. कॉलेज आवंटन

काउंसलिंग / एडमिशन के समय ये दस्तावेज लगेंगे—

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी

अगर आप इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो—

  • रोजाना Mock Test दें
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें
  • गणित और रीजनिंग मजबूत करें
  • सामान्य हिंदी और अंग्रेजी पर फोकस करें
  • टाइम मैनेजमेंट सीखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे