बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से देखें

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से देखें

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- BSEB ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Mode) में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 28 मई 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट Bihar Board Official Website पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि पासवर्ड के रूप में दर्ज करनी होगी।

D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कोर्स है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी एवं निजी डीएलएड कॉलेजों में नामांकन लिया जाता है।

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  2. “D.El.Ed Joint Entrance Test 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. आवेदन संख्या दर्ज करें
  4. पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि भरें (DD-MM-YYYY Format)
  5. Login बटन पर क्लिक करें
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दर्ज रहेगी –

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत समिति से संपर्क करें।

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने होंगे।

बिहार डीएलएड (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में कुल 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 120 अंक निर्धारित हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. 

परीक्षा का स्तर मुख्य रूप से मैट्रिक (10वीं कक्षा) स्तर का होगा. मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय पूछे जाएंगे:

  • सामान्य हिंदी/उर्दू: संधि (प्रकार सहित), समास, मुहावरे और लोकोक्तियां, वाक्य-शुद्धि, पदबंध, अलंकार (उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा), रस, छंद और गद्यांश.
  • गणित: संख्या पद्धति, बीजगणित, द्विघात समीकरण, व्यावसायिक गणित (चक्रवृद्धि ब्याज, साधारण ब्याज, लाभ-हानि), त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति (Mensuration) और सांख्यिकी.
  • विज्ञान: पादप एवं जंतु जनन, वाष्पीकरण, तत्व, यौगिक और मिश्रण, अम्ल, क्षार और लवण, बल और गति, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, ध्वनि, प्रकाश, विद्युत धारा और हमारा पर्यावरण.
  • सामाजिक अध्ययन: भारत का इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक), भौगोलिक स्थिति, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, कृषि एवं उद्योग, भारतीय संविधान, शासन प्रणाली और मूल अधिकार.
  • सामान्य अंग्रेजी: Tenses, Passive Voice, Subject-Verb Agreement, Prepositions, Clauses, Idioms & Phrases और Punctuation marks.
  • रीजनिंग (तर्कशक्ति): श्रृंखला (Series), कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध (Blood Relations), दिशा परीक्षण (Direction Test), वेन आरेख (Venn Diagram) और कथन एवं निष्कर्ष.

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज जरूर लेकर जाएँ –

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड / वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी पेन
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचे
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा
  • एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा
  • परीक्षा केंद्र पर सभी निर्देशों का पालन करें

बिहार बोर्ड द्वारा 28 मई 2026 से ऑनलाइन अभ्यास परीक्षा (Mock Test) का लिंक भी जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थी CBT परीक्षा का अभ्यास कर सकेंगे और परीक्षा पैटर्न को समझ पाएंगे।

Bihar ITI Admit Card 2026: कल होगा जारी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा पैटर्न

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे