स्नातक नामांकन 2026 | गांव से ही करें स्नातक की पढ़ाई- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। अब इंटर करने के बाद पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी, बल्कि स्नातक करने का मौका गांव में ही मिलेगा। राज्यभर में 215 प्रखंडों में स्नातक स्तर के कॉलेज खोले जा रहे हैं। इससे इस बार स्नातक में 38 हजार 700 नई सीटों पर दाखिला होगा।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत 16 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज
ये कॉलेज उन विवि की ओर से खोले जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत संबंधित जिला और उसके प्रखंड आते हैं। पाटलिपुत्र विवि की बात करें तो पटना और नालंदा जिला मिलाकर कुल 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। बता दें कि इसका फायदा इस बार बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को होगी। इसके अलावा सीबीएसई से 12वीं करने वाले छोटे शहर और कस्बों के छात्र और छात्राओं को होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए राजधानी पटना या अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
अप्रैल–मई से शुरू होगी स्नातक नामांकन प्रक्रिया
स्नातक की पढ़ाई अब गांव में रहकर ही कर सकेंगे। तमाम विवि की ओर से नामांकन प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू कर दी जाएगी। संबंधित प्रखंड के छात्र अपने जिले के विवि में दाखिला ले सकेंगे। राज्य सरकार ने 215 प्रखंड का नाम जारी कर दिया है। इसके साथ किस प्रखंड के कॉलेज किस विवि के अंतर्गत खोले जायेंगे, इसकी भी सूची संबंधित विवि को दे दी गयी है।
हर कॉलेज में छह विषयों में 30-30 सीटों पर नामांकन होगा
सभी नये कॉलेज में पांच-पांच विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय शामिल है। हर विषय में 30-30 सीट पर दाखिला लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी विवि को इसके लिए दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इंटर पास ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को अब आसानी से दाखिला मिल जाएगा।
200 15 प्रखंडों में खुले हैं कॉलेज, दाखिले की प्रक्रिया इसी सत्र से होगी
पीपीयू के अंतर्गत पटना और नालंदा जिले के 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए प्रखंडों का चयन कर लिया गया है। पटना में सात और नालंदा के नौ प्रखंड शामिल है। इसी सत्र से स्नातक में दाखिला होगा।
विवि करेंगे प्राचार्यों की नियुक्ति, अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे
इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया के पहले प्राचार्य की नियुक्ति होनी है। राज्य सरकार की ओर से चिट्ठी आने के साथ ही विवि स्तर पर प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी। वहीं विषयवार अतिथि शिक्षक रखें जाएंगे। ये सारी प्रक्रियाएं जून तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जुलाई से नये सत्र में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू होगी।
सबसे ज्यादा बेगूसराय, गया जी और सीवान में खुलेंगे कॉलेज
नये कॉलेज खोलने में सबसे ज्यादा बेगूसराय से 11 प्रखंड शामिल है। वहीं गया जी और सीवान से दस-दस प्रखंड में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा गोपालगंज, नालंदा, सारण, सीतामढ़ी के नौ-नौ प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा जिलों में दो से लेकर आठ प्रखंडों को शामिल किया गया है, जहां पर कॉलेज खोले जा रहे हैं।
स्नातक नामांकन 2026 कब से शुरू होगा
विश्वविद्यालयों द्वारा नामांकन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के बीच शुरू की जा सकती है।
| आवेदन शुरू | अप्रैल के अंत / मई 2026 |
| मेरिट लिस्ट जारी | जून 2026 |
| नामांकन प्रक्रिया | जून – जुलाई 2026 |
| पढ़ाई शुरू | जुलाई 2026 |
स्नातक नामांकन 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
स्नातक में नामांकन के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- 12वीं (इंटर) का मार्कशीट
- 12वीं का एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आवास प्रमाण पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
इन विश्वविद्यालयों में सबसे पहले शुरू होगा आवेदन
बिहार के कई विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक नामांकन के लिए आवेदन शुरू करेंगे। मुख्य विश्वविद्यालय:
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU)
- पटना विश्वविद्यालय
- बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)
- मगध विश्वविद्यालय
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय
स्नातक नामांकन प्रक्रिया कैसे होगी
स्नातक में नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया:
- संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं
- UG Admission / Apply Online पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |
- Pataliputra university UG Admission Online Form 2026-30 – Apply now
- BRABU UG Admission Online Form 2026-30
- Patna university UG Admission Online Form 2026-30 – Apply now
- स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया इस साल बदल गया – इस दिन से आवेदन शुरू



