Brabu ug admission 2026 | First merit list download link

Brabu ug admission 2026

Brabu ug admission 2026- बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की मियाद सोमवार को पूरी हो गई। सोमवार शाम तक दाखिले के लिए 1 लाख 35 हजार आवेदन आये थे। स्नातक में इस वर्ष पौने तीन लाख सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।

डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अभी स्नातक में आवेदन की तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल इतने आवेदन पर ही मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। अगले हफ्ते पहली लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सत्र 2025-29 में बी आरएबीयू में 1 लाख 53 हजार छात्रों के आवेदन आये थे। बीआरएबीयू में स्नातक के दाखिले के लिए अभी पोर्टल पर 160 कॉलेज हैं।

स्नातक में इस बार 37 नए डिग्री कॉलेज जुड़े हैं। इसके अलावा 30 नए संबद्ध कॉलेजों को संबंधन के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है। बिहार विश्वविद्यालय में हर साल डेढ़ से पौने दो लाख छात्रों का दाखिला होता है, लेकिन इस बार अधिक कॉलेज होने से ज्यादा नामांकन होने की उम्मीद है। विवि में अबतक सबसे ज्यादा आवेदन बिहार बोर्ड से पास छात्रों के आए हैं। सीबीएसई का रिजल्ट देर से आने के कारण सीबीएसई के छात्रों का आवेदन कम हुआ है।

बीआरएबीयू में गर्मी की छुट्टी में भी पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण कक्षाएं करायी जाएंगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा के लिए आदेश मिल चुका है। इसे सभी विभागों में भेज दिया जाएगा। पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का फॉर्म विवि में भराया जा रहा है। पीजी प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस पूरा नहीं होने और परीक्षा फॉर्म भराने की तारीख जारी करने से कई छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि बिना सेमेस्टर पूरा हुए परीक्षा फॉर्म कैसे भराया जा सकता है। इसके बाद विवि प्रशासन ने छात्रों की ऑनलाइन कक्षा चलाने का निर्देश दिया।

बीआरएबीयू में सोमवार को प्रॉक्टर की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। छात्र संवाद में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा निंयत्रक प्रो. अरविंद कुमार और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणुबाला ने छात्रों की समस्याएं सुनीं। एक छात्रा ने शिकायत की कि वर्ष 2023 में आरटीआई के तहत उसने कॉपी निकालने का आवेदन दिया था, लेकिन अबतक कॉपी नहीं मिली है। इसपर प्रॉक्टर और परीक्षा नियंत्रक ने आरटीआई सेक्शन से कर्मचारियों को बुलाकर मामले को जल्द निष्पादन करने को कहा। नसरीन परवीन ने कहा कि वह सत्र 2021-24 की छात्रा है।

उसे अबतक अंकपत्र नहीं मिला है। परीक्षा नियंत्रक ने आईटी सेल के अमन राज को अंकपत्र जारी करने का निर्देश दिया। संवाद में आई निशा कुमारी ने कहा कि उसे कन्या उत्थान की राशि नहीं मिल रही है। मैं दौड़ते-दौड़ते परेशान हो गई हूं। इस पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के अमित कुमार ने छात्रा की समस्या का समाधान करने के लिए आवेदन रिकार्ड पर चढ़ाया। कन्या उत्थान के लिए कई आवेदन छात्र संवाद में आये। सभी के जल्द निपटारे का निर्देश अधिकारियों ने दिया। छात्र संवाद में मौजूद परीक्षा विभाग के रंजन कुमार, अविरेंद्र कुमार कुमार और रंजीत कुमार ने छात्रों की समस्याओं को नोट किया।

बीआरएबीयू में फेल छात्रा को मार्क्सशीट जारी होने मामला सामने आया है। छात्रा स्नातक सत्र 2019-22 की है। छात्रा पार्ट टू में फेल है, लेकिन उसे पार्ट थ्री के पास की मार्क्सशीट जारी कर दी गई। मामला तब समाने आया जब सोमवार को छात्रा डिग्री लेने आयी। डिग्री सेक्शन में जब वह डिग्री लेने पहुंची तो उप परीक्षा नियंत्रक को मार्क्सशीट पर संदेह हुआ। इसके बाद उसके टेबुलेशन रजिस्टर की जांच की गई।

जांच में देखा गया कि छात्रा ने वर्ष 2020 में पार्ट वन की परीक्षा पास की, लेकिन पार्ट टू की परीक्षा में 2021 और 2022 में फेल कर गई। यही नहीं, पार्ट टू में फेल करने के बाद वर्ष 2022 में उसने पार्ट श्री की परीक्षा भी दे दी। लेकिन वर्ष 2023 में फिर से वह पार्ट टू में फेल कर गई। मार्क्सशीट पर टेवुलेटर के हस्ताक्षर भी मिले हैं। इस मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने के मूड है।

उधर, बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर श्री के फर्जी परीक्षा शेड्यूल वायरल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य ने जब परीक्षा नियंत्रक से जानकारी मांगी तो उन्होंने शेड्यूल को फर्जी बताया और एफआईआर करने का निर्देश दिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिस परीक्षा का शेड्यूल वायरल हुआ है, वह परीक्षा हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि वायरल शेड्यूल पर परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारी के हस्ताक्षर भी हैं।

हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी First Merit List जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून के पहले सप्ताह में प्रथम मेरिट सूची जारी की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय तेजी से मेरिट तैयार करने में जुटा हुआ है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को निर्धारित तिथि के अंदर संबंधित कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यदि आपने BRABU UG Admission 2026 के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके First Merit List डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “UG Admission 2026-30” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “First Merit List 2026” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Application ID और Password दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपका Intimation Letter / Merit Letter स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

First Merit List में छात्रों को निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलेगी:

  • छात्र का नाम
  • Application Number
  • चयनित कॉलेज का नाम
  • विषय (BA/BSc/BCom)
  • Category
  • Admission Date
  • Reporting Time
  • आवश्यक दस्तावेज की जानकारी

कॉलेज में एडमिशन लेते समय छात्रों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना होगा:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • Admit Card
  • Aadhar Card
  • Passport Size Photo
  • Caste Certificate (यदि लागू हो)
  • Income Certificate
  • Migration Certificate
  • College Leaving Certificate (CLC)

डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह के अनुसार अभी आवेदन बढ़ाने की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही मेरिट सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रों को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

  • नियमित रूप से BRABU की वेबसाइट चेक करते रहें।
  • Login ID और Password सुरक्षित रखें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल एक्टिव रखें।
  • दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • मेरिट लिस्ट जारी होते ही तुरंत डाउनलोड करें।
First Merit ListCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

BRABU UG Admission Online Form 2026-30

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे