Bihar Police SAP Recruitment 2026: 15821 पदों पर, बिना परीक्षा होगी भर्ती

Bihar Police SAP Recruitment 2026: 15821 पदों पर, बिना परीक्षा होगी भर्ती

Bihar Police SAP Recruitment 2026:- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष सहायक पुलिस (SAP) यानी सेफ जवानों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,821 पदों पर बहाली की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार केवल पूर्व सैनिकों ही नहीं बल्कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी मौका दिया जाएगा। यह भर्ती बिहार के अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रमंडलवार रैली की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी बिहार पुलिस में दोबारा सेवा देने का अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

इस लेख में हम आपको Bihar Police SAP Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे पदों की संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, जरूरी दस्तावेज, रैली तिथि और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।

भर्ती का नामBihar Police SAP Recruitment 2026
विभागबिहार पुलिस मुख्यालय
कुल पद15,821
पद का नामविशेष सहायक पुलिस (SAP) / सेफ जवान
आवेदन प्रक्रियारैली के माध्यम से
चयन प्रक्रियामेडिकल जांच एवं दस्तावेज सत्यापन
रैली प्रारंभ1 जून 2026
आयु सीमाविभागीय नियम अनुसार

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 15,821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (SAP) जवानों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को भी शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का संचालन दानापुर कैंट की देखरेख में किया जाएगा। अलग-अलग प्रमंडलों में रैली आयोजित होगी, जहां योग्य उम्मीदवार शामिल होकर चयन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह भर्ती बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने के बाद पुलिस बल को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में पदों की संख्या निर्धारित की गई है।

पद का नामपद संख्या
जीएसओ148
SAP जवान15,135
रसोइया538
कुल पद15,821

भर्ती के लिए बिहार के विभिन्न प्रमंडलों में अलग-अलग तारीखों पर रैली आयोजित की जाएगी।

प्रमंडलरैली तिथि
पूर्णिया, भागलपुर एवं दरभंगा1 जून
कोशी, मुंगेर एवं सारण2 जून
तिरहुत3 जून
मगध4 जून
पटना (पटना एवं नालंदा)5 जून
पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर)6 जून

इसके अतिरिक्त हर महीने के पहले सप्ताह में वॉक-इन इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो:

  • पूर्व सैनिक हों
  • केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवान हों
  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों
  • आवश्यक दस्तावेज रखते हों

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए वैध आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। उम्मीदवारों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना होगा। सरकार द्वारा लागू आरक्षण नियमों का लाभ भी केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही मिलेगा।

इस भर्ती में उम्मीदवारों को लंबी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान रखी गई है। मुख्य रूप से निम्न चरण होंगे:

  1. दस्तावेज सत्यापन
  2. मेडिकल जांच
  3. शारीरिक दक्षता का सामान्य परीक्षण
  4. अनुभव के आधार पर प्राथमिकता

बताया गया है कि भर्ती में तकनीकी अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे:

  • ड्राइविंग
  • वायरलेस संचालन
  • हथियार संचालन
  • आपदा प्रबंधन
  • मोटरबोट संचालन
  • बम डिस्पोजल अनुभव

रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। जरूरी दस्तावेजों की सूची:

  • डिस्चार्ज बुक की फोटो कॉपी
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पेंशन से संबंधित दस्तावेज
  • वर्ष 2026 का आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चार पासपोर्ट साइज फोटो
  • सेवा संख्या संबंधित दस्तावेज

सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी साथ रखना जरूरी होगा।

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को अच्छा मानदेय दिया जाएगा।

पदमासिक मानदेय
जीएसओ₹35,000
SAP जवान₹30,000
रसोइया₹25,000

इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी जैसे:

  • वर्दी भत्ता
  • यात्रा भत्ता
  • भोजन एवं आवास सुविधा
  • ड्यूटी आधारित अन्य लाभ

प्रारंभिक रूप से चयनित जवानों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सेवा अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित जवानों को बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। हालांकि गृह जिला में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।

भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।

वर्गपद संख्या
अत्यंत पिछड़ा वर्ग2936
अनुसूचित जाति2688
पिछड़ा वर्ग1525
पिछड़ा वर्ग महिला510
अनुसूचित जनजाति163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग1582
अनारक्षित वर्ग6417

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे अनुभवी जवानों को दोबारा सेवा का अवसर मिलेगा और बिहार पुलिस को प्रशिक्षित बल प्राप्त होगा। सरकार का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी को पूरा करना है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है।

  • रैली में समय से पहुंचें
  • सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ रखें
  • मेडिकल फिटनेस जरूरी होगी
  • गलत दस्तावेज देने पर आवेदन रद्द हो सकता है
  • भर्ती स्थल पर अनुशासन का पालन करें
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

Latest Jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे