Brabu ug admission 2026 third merit list out – Check here

Brabu ug admission 2026 third merit list out

Brabu ug admission 2026 third merit list out: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर से स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय की ओर से UG Admission 2026 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आया था, उनके लिए यह आखिरी बड़ा मौका माना जा रहा है।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नामांकन करा लिया है, लेकिन अभी भी हजारों सीटें खाली हैं। इन्हीं खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में BA, B.Sc और B.Com कोर्स में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। इस लिस्ट में उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा जिनका चयन पहले जारी की गई मेरिट लिस्ट में नहीं हो पाया था। रिपोर्ट के अनुसार स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दोबारा पोर्टल खोले जाने के बाद लगभग 26 हजार नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं पहले से आवेदन करने वाले कई हजार विद्यार्थी अभी भी सीट आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की कोशिश है कि सभी खाली सीटों पर जल्द से जल्द नामांकन पूरा किया जाए ताकि नए सत्र की पढ़ाई समय से शुरू हो सके।

विश्वविद्यालय का नामबाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
कोर्सBA, B.Sc, B.Com
सत्र2026-30
कोर्स अवधि4 वर्ष (CBCS)
एडमिशन प्रक्रियामेरिट के आधार पर
तीसरी मेरिट लिस्टजल्द जारी
आधिकारिक वेबसाइटbrabu.ac.in

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दोबारा पोर्टल खुला तो 26 हजार आवेदन बढ़ गए। 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के लिए समय दिया गया था। वहीं, पहले चरण में आवेन करने वाले 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी नामांकन के लिए वेटिंग में हैं। इसमें अधिकतर ऐसे हैं, जो पहली या दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी मनचाहा कॉलेज नहीं मिलने के कारण नामांकन नहीं लिए। अब विश्वविद्यालय की ओर से तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। अगले सप्ताह नामांकन के साथ ही नए सत्र की कक्षाएं शुरू करने की भी तैयारी है।

स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए 1.52 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली बार मई में पोर्टल खोला गया था, तो 1.26 लाख से अधिक आवेदन आए थे। इसके आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से दो मेरिट लिस्ट जारी की गई। पहली मेरिट लिस्ट में ही 1.10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को जगह दी गई। इसके बाद शेष अभ्यर्थियों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई, लेकिन दोनों मेरिट लिस्ट में शामिल करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने ही नामांकन लिया।

ऐसे में पहले चरण में आवेदन करने वाले करीब 46 हजार अभ्यर्थी अभी मनचाहा कॉलेज मिलने की उम्मीद में है। वहीं, दोबारा पोर्टल खुलने पर करीब 26 हजार अभ्यर्थी बढ़ गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से अब नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 195 कॉलेजों का विकल्प दिया गया था। इसमें 39 अंगीभूत व 42 राजकीय डिग्री कॉलेज हैं। 39 नए राजकीय डिग्री कॉलेज इस सत्र में नए खुले हैं, जिसमें दो का नाम पोर्टल पर दूसरे चरण के आवेदन से पहले जोड़ा गया है। इसके चलते चंपारण के दोनों नए कॉलेजों में अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।

मुजफ्फरपुर | बीआरएबीयू के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप कराने को लेकर हलचल बढ़ गई है। वहीं, विश्वविद्यालय स्तर से टेंडर प्रक्रिया रद्द होने के बाद कई एजेंसियों ने सीधे कॉलेजों से संपर्क शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से टेक्निकल व फाइनेंशियल बीड में क्वालिफाई होने का दावा करते हुए ये अब कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए करार करने की तैयारी में हैं। कई कॉलेजों ने करार करके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है,

जबकि अधिकतर कॉलेजों में अब तक एजेंसी का चयन नहीं हो सका है। स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के एक लाख से अधिक छात्रों को 30 जुलाई तक 120 घंटे की इंटर्नशिप कराने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई है। सभी कॉलेजों में इंटर्नशिप सेल का गठन किया गया है। इसके साथ ही मूल्यांकन के बाद कॉलेज को ही छात्रों के क्रेडिट पोर्टल पर अपलोड करने हैं। मूल्यांकन में एक बाहरी एक्सपर्ट को भी रखना है। विवि की ओर से सभी कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

नामांकन के लिए विवि की ओर से पोर्टल पर 195 कॉलेजों का विकल्प दिया गया है। वहीं, प्रस्तावित 57 कॉलेजों को सरकार से अब तक मान्यता नहीं मिली है। इसमें 40 कॉलेजों ने नव संबंधन और 17 कॉलेजों संबद्धता विस्तार के लिए आवेदन किया है। इनका आवेदन सिंडिकेट व सीनेट से स्वीकृत कराकर सरकार को मान्यता के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर, प्रखंड स्तर पर स्वीकृत 37 राजकीय डिग्री कॉलेजों का नाम पोर्टल पर पहले चरण के आवेदन के अंतिम सप्ताह में जोड़ा गया, जबकि दो कॉलेजों का नाम दूसरे चरण के आवेदन से पहले जुड़ा।

BRABU UG 3rd Merit List 2026 में मुख्य रूप से इन छात्रों का चयन किया जाएगा –

  • जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था।
  • जिन छात्रों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आया।
  • जिन्होंने दोबारा आवेदन पोर्टल खुलने पर नया आवेदन किया।
  • जिन छात्रों को पहले कॉलेज आवंटित नहीं हुआ।
  • जिन कॉलेजों में सीटें खाली बची हैं वहां नए छात्रों को मौका दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में अभी भी हजारों सीटें खाली हैं। कई विषयों में सीट उपलब्ध होने के कारण तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है।

इस मेरिट लिस्ट के जरिए लगभग 57 हजार सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। तीसरी सूची के बाद भी सीट खाली रहने की स्थिति में विश्वविद्यालय आगे स्पॉट एडमिशन का विकल्प भी दे सकता है।

छात्र नीचे बताए गए स्टेप से अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर UG Admission 2026-30 सेक्शन खोलें।
  • अब Third Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विषय और कॉलेज की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें।
  • PDF में Application Number या Name सर्च करें।

अगर आपका नाम लिस्ट में है तो निर्धारित तारीख तक संबंधित कॉलेज में जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कॉलेज में नामांकन कराने के लिए छात्रों को ये डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा –

  • इंटर का मार्कशीट
  • इंटर का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • मैट्रिक मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • मेरिट लिस्ट/ऑफर लेटर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (जरूरत के अनुसार)
ऑनलाइन आवेदन शुरू4 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
पहली मेरिट लिस्ट12 जून 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट23 जून 2026
तीसरी मेरिट लिस्टजल्द जारी
नामांकन प्रक्रियामेरिट लिस्ट के अनुसार

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को तय समय के अंदर कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा। अगर कोई छात्र निर्धारित समय में एडमिशन नहीं लेता है तो उसका दावा समाप्त हो सकता है।

इसके बाद खाली सीटों की समीक्षा करके विश्वविद्यालय स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, जिसमें छात्रों को खाली सीटों पर सीधे मौका मिल सकता है।

BRABU UG Admission 2026 Third Merit List का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। जिन विद्यार्थियों का नाम अभी तक किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें तीसरी मेरिट लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए। नाम आने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ समय पर कॉलेज पहुंचकर अपना नामांकन पूरा करें।

BRABU HOME PAGECLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में कक्षाएं शुरू – स्नातक का नया रूटिन देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे