CRPF में कांस्टेबल बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- एक सिट होगा आपका

CRPF में कांस्टेबल बनने

CRPF में कांस्टेबल बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- वर्दी वाली नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कांस्टेबल के बपर पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है। इस भर्ती में सफलता के लिए केवल लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक तैयारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आप सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करेंगे तो इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।

यह भर्ती मुख्य रूप से पांच चरणों में पूरी होगी। इसमें उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुछ ट्रेड के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों 8 मिनट और 30 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। अन्य ट्रेड के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों 12 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

  • रोज दौड़ की प्रैक्टिस करें और धीरे-धीरे दूरी व गति बढ़ाएं।
  • स्टैमिना बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम और कार्डियो एक्सरसाइज करें।
  • पौष्टिक आहार का सेवन करें, खासकर प्रोटीन और पानी की मात्रा बनाए रखें।
  • समय देखकर दौड़ने की आदत डालें ताकि तय समय में दूरी पूरी हो सके।
  • पर्याप्त नींद लें और शरीर को ओवरट्रेनिंग से बचाएं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके लिए 100 अंक निधारित हैं। कुल 100 प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्न पत्र में चार भाग होंगे। पहले भाग में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 25, दूसरे भाग में जनरल अवेयरनेस / नॉलेज के 25, तीसरे भाग में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स के 25 और अंतिम भाग में इंग्लिश/हिंदी की मूलभूत जानकारी के 25 सवाल पूछे जाएंगे।

सभी प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे। इन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25 अंक काटे जाएंगे।

इसमें समानता और अंतर, पैटर्न पहचान, स्थानिक कल्पना और दिशा ज्ञान, दृश्य स्मृति, अवलोकन क्षमता, संबंध आधारित प्रश्न, अंकगणितीय तर्क, आकृति वर्गीकरण, संख्या अंखला, गैर-शाब्दिक श्रंखला, कूटलेखन और कूटभेदन से संबंधित प्रश्न होंगे।

  • रोज कम से कम 20-30 प्रश्न प्रैक्टिस करें।
  • आसान टॉपिक से शुरू करके धीरे-धीरे कठिन सवालों पर जाएं।
  • शॉर्ट ट्रिक्स और पैटर्न पहचानने की आदत विकसित करें।
  • समय सीमा तय करके प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट जरूर लगाएं।

इस खंड में इतिहास, भूगोल, राजनीति (संविधान), अर्थशास्त्र, विज्ञान, करेंट अफेयर्स, खेल और महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • रोज एक ही विषय को गहराई से पढ़ने की आदत बनाएं।
  • महत्वपूर्ण तथ्यों को कॉपी में लिखकर याद करने की तकनीक अपनाएं।
  • मानचित्र (मैप) के जरिए भूगोल समझें।
  • सरकारी योजनाओं और घटनाओं को उदाहरण से जोड़कर पढ़ें।
  • दिन में कम से कम एक बार स्वयं से प्रश्न पूछकर रिवीजन करें।

इसमें संख्या पद्धति, दशमलव और भिन्न, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, लाभ-हानि, साधारण और चक्रवृद्धि व्याज, समय और दूरी, समय और कार्य और क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न होंगे।

  • हर सवाल को स्टेप बाय स्टेप हल करने की आदत डालें।
  • कठिन प्रश्नों को अलग कॉपी में नोट करें
  • कैलकुलेशन तेज करने के लिए मानसिक गणना करें।
  • रोज एक ही टॉपिक पर फोकस करके प्रैक्टिस करें।
  • गलतियों का विश्लेषण करके उन्हें दोहराने से बचें।

इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य सुधार, वाक्य निर्माण, गद्यांश, पर्यायवाची, विलोम और त्रुटि सुधार आदि से संबंधित प्रश्न होंगे।

  • रोज 10 नए शब्द लिखकर उनके अर्थ वाद करें।
  • छोटे-छोटे वाक्य बनाकर भाषा पर पकड़ मजबूत करें।
  • पड़े हुए पैराग्राफ को आसान भाषा में अपने शब्दों में लिखने की कोशिश करें।
  • सामान्य बोलचाल की भाषा और शुद्ध भाषा के बीच के अंतर समझे।
  • रोज कुछ समय लेखन अभ्यास के लिए निकाले।

भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में ड्राइविंग, खाना बनाना, सिलाई, बढ़ईगीरी, पेंटिंग, मैकेनिक कार्य, सफाई कार्य, बाल काटना, कपड़े धोना आदि (पोस्ट के अनुसार) में दक्षता की जांच की जाएगी।

  • अपने ट्रेड से संबंधित बेसिक काम रोज प्रैक्टिकल करके अभ्यास करें।
  • इस्तेमाल होने वाले औजारों की सही जानकारी रखें।
  • काम को साफ और सही तरीके से करने पर ध्यान दें।
  • समय के अंदर काम पूरा करने की प्रैक्टिस करें।
  • छोटे-छोटे स्टेप्स में काम को सही क्रम से करने की आदत विकसित करें।

इस चरण में उम्मीदवारों के 10वीं प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी।

  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार और अपडेट रखें।
  • मूल और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें।
  • नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
  • दस्तावेजों को फाइल में व्यवस्थित करके रखें।
  • जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोटो और कॉपी साथ रखें।

इस चरण में उम्मीदवारों की आंखों की जांच, शारीरिक फिटनेस, हड्डी-जोड़ की स्थिति, शरीर में कोई बीमारी या दोष की जांच की जाएगी।

  • परीक्षा से पहले स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • आंखों की रोशनी और सामान्य स्वास्थ्य की जांच करवा लें।
  • किसी भी पुरानी बीमारी का इलाज पहले ही करवा लें।
  • शरीर को सक्रिय रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज करते रहें। नशे और गलत आदतों से दूर रहें।
  • परीक्षा की तैयारी एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है, इसलिए अपने मनोबल को बनाए रखने के लिए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
  • उन विषयों की एक सूची बनाएं जिन्हें आप आसान और कठिन के रूप में वर्गीकृत करते हैं और उसी के अनुसार उन पर समय दें।
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पर्याप्त नींद और स्वस्थ आहार लें। सकारात्मक रहें और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें।
  • उम्मीदवार चिंतित होने से बचें, क्योंकि चिंता उच्च अंक प्राप्त करने में मदद नहीं करती है।
  • अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है।
  • प्रत्येक विषय को रटने या कई स्रोतों से सीखने से बचें। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
  • अंतिम समय में मानसिक तनाव न लें।
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

SSC Phase 14 Exam syllabus – ऐसे करें तैयारी एक सिट होगा आपका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे