पटना वीमेंस कॉलेज में बीए बीएससी में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

पटना वीमेंस कॉलेज में बीए बीएससी में नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में बीए बीएससी में नामांकन के लिए आवेदन शुरू- अगर आप Patna Women’s College में एडमिशन लेना चाहती हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UG एवं PG कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 तय की है, जबकि ऑफलाइन एंट्रेंस टेस्ट 25 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस बार एडमिशन ऑनलाइन आवेदन + ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा + इंटरव्यू के आधार पर होगा। नीचे आपको आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज, कोर्स, फीस, परीक्षा तिथि, अप्लाई लिंक सहित पूरी जानकारी दी गई है।

कॉलेज का नामपटना वीमेंस कॉलेज
सत्र2026-27
आवेदन शुरूशुरू
आवेदन की अंतिम तिथि30 मई 2026
प्रवेश परीक्षा तिथि25 मई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा मोडऑफलाइन
चयन प्रक्रियाEntrance Test + Interview
ऑफिशियल वेबसाइटpatnawomenscollege.in

पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए राहत दी है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है। पहले यह तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। बीए बीएससी में नामांकन के लिए ऑफलाइन एंट्रेंस टेस्ट होगा। बीसीए, बीबीए, बीकॉम, एमसीए और एमएससी (बायोटेक/जूलॉजी) में चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, जो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों हो सकता है। वहीं बीएससी के लिए 25 मई को ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा 70 अंकों की होगी। इसकी अवधि एक घंटा है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

स्नातक स्तर पर बीएससी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बॉटनी, जूलॉजी और स्टैटिस्टिक्स जैसे विषय शामिल हैं, जबकि बीए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल और मनोविज्ञान जैसे विषयों में ऑनर्स की सुविधा है। इसके अलावा बीकॉम (एकाउंटिंग एंड फाइनेंस), बीसीए और बीबीए जैसे जॉब ओरिएंटेड कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। डेटा साइंस, एआई और क्लिनिकल न्यूट्रिशन जैसे नए कोर्स भी चल रहे हैं।

आवेदन शुल्क एमए होम साइंस को छोड़कर सभी कोर्सेज के लिए 1500 रुपए है, जबकि होम साइंस के लिए यह शुल्क 800 रुपए है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमसीए और डिप्लोमा प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं। एमए में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषय हैं।

एमएससी में फिजिक्स, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी हैं। पीजी डिप्लोमा में कंप्यूटर एप्लीकेशन, फैशन डिजाइनिंग, विज्ञापन और पत्रकारिता जैसे कोर्सेज में भी दाखिला लिया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

कॉलेज की आधिकारिक सूचना के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है—

  • सभी कोर्स (MA Home Science छोड़कर) – ₹1500
  • MA Home Science – ₹800

यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट / एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन / ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन शुल्क रसीद

पटना वीमेंस कॉलेज में कई UG / PG / Professional Courses उपलब्ध हैं।

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • इतिहास
  • राजनीति शास्त्र
  • मनोविज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • भूगोल
  • होम साइंस
  • उर्दू
  • संस्कृत
  • Communicative English & Media Studies

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Zoology
  • Botany
  • Statistics
  • Microbiology
  • Computer Application
  • Data Science
  • B.Com (Hons.)
  • BBA (Hons.)
  • BCA (Hons.)
  • BJMC
  • B.Ed.
  • M.A.
  • M.Sc.
  • MCA
  • PG Diploma in Fashion Designing
  • PG Diploma in Journalism & Mass Communication
  • PG Diploma in Advertising & Marketing Management
कोर्सअनुमानित वार्षिक फीस
BA (Hons.)₹36,700
B.Sc (Hons.)₹47,160
BBA (Hons.)₹89,620
BCA (Hons.)₹70,000+
B.Ed₹75,000
BJMC₹36,700

25 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा में—

  • Objective Type Questions होंगे
  • OMR Sheet पर परीक्षा होगी
  • ब्लू / ब्लैक पेन का उपयोग करना होगा
  • कुल 70 प्रश्न पूछे जा सकते हैं
  • इंटरव्यू भी लिया जा सकता है

चयन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी—

  1. ऑनलाइन आवेदन करें
  2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  3. 25 मई को प्रवेश परीक्षा दें
  4. मेरिट / इंटरव्यू के आधार पर चयन
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  6. फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करें
  1. Patna Women’s College की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  2. Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. New Registration करें
  4. फॉर्म भरें
  5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें
आवेदन शुरूशुरू
अंतिम तिथि30 मई 2026
प्रवेश परीक्षा25 मई 2026
रिजल्ट / मेरिट लिस्टजल्द जारी
APPLY ONLINECLICK HERE
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे