पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 | प्रथम मेरिट लिस्ट 12 को

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। विवि के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 80,696 अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन किए हैं। बीए इतिहास सर्वाधिक लोकप्रिय विषय के रूप में उभरा है, जिसमें कुल 18,105 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी जूलॉजी 11,022 और बीए राजनीति विज्ञान में 8,776 आवेदन आए हैं। भूगोल में 7,469, हिन्दी में 7,188 और भौतिकी में 6,083 छात्रों ने रुचि दिखाई है।

स्नातक विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए छह जून आवेदन की अंतिम तिथि है। 7 और 8 जून को त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 12 जून को पहली मेधा सूची प्रकाशित होगी। पहली बार समर्थ पोर्टल से नामांकन हो रहा है। विज्ञान संकाय में जूलॉजी, फिजिक्स, बॉटनी, गणित एवं रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पांस मिला। वाणिज्य संकाय के बीकॉम पाठ्यक्रम में 2,598 आवेदन आए हैं। बीएससी एआई (सेल्फ फाइनेंस) में 139 व बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में भी आवेदन मिले हैं।

बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदन पीपीयू के शैक्षणिक वातावरण, नए पाठ्यक्रमों व विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास को नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण में मेरिट सूची जारी कर छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इच्छुक छात्र समय रहते समर्थ पोर्टल से आवेदन करें।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम चयन सूची (1st Merit List) 12 जून 2026 को जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से चयनित कॉलेज की जानकारी देख सकेंगे। यदि किसी छात्र का नाम प्रथम सूची में नहीं आता है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि विश्वविद्यालय दूसरी एवं तीसरी मेरिट सूची भी जारी करेगा।

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट सूची में शामिल होता है तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  • मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
  • PPU Admission Portal खोलें।
  • Applicant Login पर क्लिक करें।
  • User ID एवं Password दर्ज करें।
  • Login करें।
  • Merit List/Allotment Letter विकल्प चुनें।
  • PDF डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।।
  • आवंटित कॉलेज में निर्धारित तिथि के भीतर जाएं।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • कॉलेज द्वारा आपके सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
  • निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करें।
  • भुगतान ऑनलाइन या कॉलेज द्वारा निर्धारित माध्यम से किया जा सकता है।
  • शुल्क जमा होने के बाद Admission Receipt प्राप्त करें।
  • आपका नामांकन पूर्ण माना जाएगा।

प्रथम मेरिट सूची में चयन होने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना चाहिए:

  • इंटरमीडिएट (12वीं) मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड
  • मैट्रिक (10वीं) मार्कशीट
  • मैट्रिक एडमिट कार्ड
  • कॉलेज अलॉटमेंट लेटर
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4-6)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विद्यालय/कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र (CLC/TC)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए)

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट सूची में नहीं आता है तो:

  • घबराने की आवश्यकता नहीं है।
  • दूसरी मेरिट सूची का इंतजार करें।
  • अपने लॉगिन पर नियमित नजर रखें।
  • विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना पढ़ते रहें।
  • सीटें खाली रहने पर अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।

बिहार के सभी यूनिवर्सिटी का स्नातक का शैक्षणिक कैलेंडर जारी- यहाँ से देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे