Ssc CGL 2026 | ऐसे करें तैयारी- एक सिट आपका होगा | New Syllabus

Ssc CGL 2026 | ऐसे करें तैयारी

Ssc CGL 2026 | ऐसे करें तैयारी- एक सिट आपका होगा – कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन भी बेहद जरूरी हो जाता है। परीक्षा में गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

  1. टियर-1 परीक्षा
  2. टिबर-2 परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन

परीक्षा का प्रारूप

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर 200 अंकों का होगा।
  • परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे।
  • गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • नोट: टियर-1 में गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों को बराबर महत्व दिया जाता है, इसलिए किसी एक विषय को कमजोर छोड़ना चवन की संभावना को प्रभावित कर सकता है।

एसएससी सीजीएल में गणित सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। कई बार यही विषय चयन और असफलता के बीच का अंतर तय करता है। परीक्षा में प्रतिशत, लाभ और हानि, अनुपात एवं समानुपात, समय और कार्य, समय-चाल-दूरी, औसत, साधारण एवं चक्रवृद्धिव्याज, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, बीजगणित और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। टिप्स: रोजना 50 प्रश्न हल करें

  • रोजाना कम से कम 40 से 50 प्रश्न हल करें।
  • बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें, फिर शॉर्ट ट्रिक अपनाएं।
  • फार्मूला नोटबुक तैयार करें और नियमित रिवीजन

राजनिंग ऐसा विषय है जिसमें नियमित अभ्यास से अच्छी पकड़ बनाई जा सकती है। इस सेक्शन में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, ब्लड रिलेशन, दिशा ज्ञान, पजल, सिटिंग अरेंजमेंट और वेन डायग्राम जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। टिप्स : समय का विशेष ध्यान रखें

  • निर्धारित समय में प्रश्न हल करने की आदत डालें।
  • कठिन प्रश्नों में ज्यादा समय बर्बाद करने से बचें।
  • लगातार प्रैक्टिस से गति और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।

एसएससी सीजीएल में सीजी का स्तर मध्यम माना जाता है। इसमें ग्रामर, एरर डिटेक्शन, क्लोज टेस्ट, चोकैकुलरी, वन वर्ड सस्टीट्यूशन, इडियम्स एवं फ्रेन और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे जाते हैं। टिप्स : अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ें

  • प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ें।
  • नए शब्दों और उनके अर्थ की अलग नोटबुक बनाएं।
  • रोजाना ग्रामर और कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न हल करें।
  • रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट रीडिंग की आदत डालें।

सामान्य ज्ञान में स्थिर जीके और करेंट अफेयर्स दोनों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल, पुरस्कार और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। टिप्सः पिछले छह महीने के करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।

  • महत्वपूर्ण तिथियां, योजनाएं और घटनाएं याद रखें।
  • एनसीईआरटी की बेसिक किताबों से तैयारी करना फायदेमंद हो सकता है।

टियर-2 मुख्य परीक्षा होती है और अंतिम चयन में इसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। कुछ पदों के लिए सांख्यिकी और वित्त से जुड़े प्रश्न भी शामिल होते हैं।

  • एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाती है।
  • प्रथम सत्र में गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। द्वितीय सत्र में डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट आयोजित किया जाता है, जो केवल योग्यता आधारित होता है।
  • परीक्षा कुल 390 अंकों की होती है।
  • पूरी परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित है।
  • प्रत्येक खंड के लिए अलग समय निर्धारित रहता है।
  • गणित और रीजनिंग में गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • अम्रजी में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाते हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करेंः पुराने प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है। साथ ही महत्वपूर्ण टॉपिक और प्रश्नों को कठिनाई का स्तर भी पता चलता है। कई बार कुछ टॉपिक बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए पुराने पेपर का अभ्यास बेहद जरूरी माना जाता है।

  • दूसरे चरण दस्तावेज सत्यापन टियर-2 में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • जरूरी दस्तावेज: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मार्कशीट, स्नातक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।
  • यदि किसी दस्तावेज में गलती पाई जाती है तो उम्मीदवारी रह की जा सकती है। इसलिए सभी प्रमाणपत्र पहले से तैयार और अपडेट रखें।
  • एक विषय पर ज्यादा ध्यान देने की गलती न करें: कई छात्र तैयारी के दौरान सिर्फ गणित या अंग्रेजी जैसे विषयों पर ज्यादा फोकस करते हैं। लेकिन परीक्षा में सभी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं और हर सेक्शन का प्रदर्शन जरूरी है। नेगेटिव मार्किंग को भी हल्के मेंनले।
  • अधिक अंक वाले विषयों पर ज्यादा ध्यान दें गणित और अंग्रेजी सबसे निर्णायक विषय माने जाते हैं। यदि अभ्यर्थी इन दोनों विषयों में मजबूत प्रदर्शन करता है तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि बाकी विषयों को नजरअंदाज करना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • शॉर्ट नोट्स तैयार करें महत्वपूर्ण सूत्र, शब्दावली, करेंट अफेयर्स और ट्रिकी प्रश्नों के छोटे नोट्स बनाएं। अंतिम समय में यही नोट्स सबसे ज्यादा मदद करते हैं और रिवीजन आसान बनाते है।
  • मॉक टेस्ट को नजरअंदाज न करें सफलता के लिए मॉक टेस्ट बेहद जरूरी माने जाते हैं। इससे परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिलता है और अभ्यर्थी अपनी कमजोरियों को समझ पाते हैं। इससे स्पीड बढ़ती है, समय प्रबंधन बेहतर होता है, कमजोर विषयों की पहचान होती है।

नोटः हर सप्ताह कम से कम 2 से 3 फुल लेथ मॉक टेस्ट जरूर दें।

1. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है?
(A) अनुच्छेद 14
(B) अनुच्छेद 19
(C) अनुच्छेद 21
(D) अनुच्छेद 32

2. यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य 1000 रुपये और विक्रय मूल्य 1150 रुपये है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
(A) 10%
(B) 12%
(C) 15%
(D) 20%

3. Synonym of the word “Brave” is :
(A) Weak
(B) Bold
(C) Lazy
(D) Calm

4. Direction Sense और Blood Relation किस विषय से संबंधित हैं?
(A) गणित
(B) सामान्य ज्ञान
(C) रीजनिंग
(D) अंग्रेजी

5. भारत के संविधान निर्माता किसे कहा जाता है?
(A) महात्मा गांधी
(B) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) सरदार पटेल

6. यदि BOOK को CPPL लिखा जाए, तो GAME को कैसे लिखा जाएगा?
(A) HBNF
(B) HBNE
(C) HBMF
(D) IBNF

7. MS Word किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है?
(A) ऑपरेटिंग सिस्टम
(B) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(C) ब्राउजर
(D) हार्डवेयर

8. औसत का सूत्र क्या है?
(A) कुल योग + संख्या
(B) कुल योग ÷ कुल संख्या
(C) संख्या ÷ योग
(D) योग × संख्या

9. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) डॉ. अंबेडकर
(D) सरदार पटेल

10. Article 19 किससे संबंधित है?
(A) समानता का अधिकार
(B) स्वतंत्रता का अधिकार
(C) शिक्षा का अधिकार
(D) संवैधानिक उपचार का अधिकार

ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

एफ कैट 2026 की ऐसे करें तैयार – एक सिट आपका होगा

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top
    हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे