बिहार बीएड के लिए आवेदन शुरू- जल्दी करें आवेदन

बिहार बीएड के लिए आवेदन शुरू

बिहार बीएड के लिए आवेदन शुरू- राज्य के बीएड कॉलेजों में सत्र 26 28 में नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नोडल विश्वविद्यालय के रूप में नामित बीआरएबीयु, सोमवार से सीठटी-बीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद वेबसाइट पर आवेदन का लिंक सक्रिय हो जायेगा, विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है, योजना है कि आवेदन की प्रक्रिया मई अंत तक संपन्न करा ली जायेगी. परीक्षा की तिथि को लेकर फिलहाल दो विकल्पों पर विचार हो रहा है. विवि ने 7 जून या 14 जून को परीक्षा आयोजित करने का संभावित प्रस्ताव राजभवन को भेजा है, एडमिट कार्ड जारी करने और केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया को देखते हुए जून का दूसरा सप्ताह सबसे उपयुक्त माना जा रहा है.

नोडल विवि ने परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए अन्य तकनीकी कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. परीक्षा राज्य के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित की जायेगी, जिसके लिए सभी विश्वविद्यालयों से परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गयी है. लक्ष्य यह है कि परीक्षा संपन्न होने के 15 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिये जाएं. काफी समय से छात्र आवेदन की तिथि वर शुल्क संरचना को लेकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे थे. सोमवार को आधिकारिक घोषणा के साथ ही आवेदन शुल्क, योग्यता व विस्तृत दिशा-निर्देशों से पर्दा हट जायेगा. विवि के इस कदम से नामांकन को लेकर जारी संशय पूरी तरह समाप्त होने वाली है.

मॉडल स्कूलों में रिक्त विषयों में शिक्षक के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सोमवार से शुरू होगा. यह 28 अप्रैल तक चलेगा. समाहरणालय में डीडीसी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार लिया जायेगा, शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंडवार अधिकारी-कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत अन्य कमीं की भी के डयूटी लगायी गयी है. चयन समिति सदस्य सचिव डीइओ कुमार अरविंद सिन्हा व डीपीओ सुजीत कुमार दास ने कहा कि साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थी निदेशक की गाइडलाइन के तहत कागजात लेकर आयेंगे.

सभी मूल प्रमाणपत्र व स्व अभिप्रमाणित दस्तावेज के साथ उपस्थित होंगे. सोमवार को कुढ़नी, औराई, बोचहां, गायघाट, मड़वन, बंदरा, मुरौल, पारू, कटरा व कांटी के लिए अभ्यर्थी पहुंचेंगे. 28 अप्रैल को मीनापुर, सरैया, मोतीपुर, साहेबगंज, मुशहरी व सकरा के अभ्यर्थी आयेंगे. जिले के 16 मॉडल स्कूलों में 103 शिक्षकों की जरूरत है. जबकि आवेदन 261 आये हैं. नगर क्षेत्र, मोतीपुर, सरैया, तुकों के स्कूलों के लिए सबसे अधिक आवेदन हैं.

नगर क्षेत्र के मॉडल स्कूल मुखर्जी सेमिनरी में एक, सरैया में सात, तुर्की में चार शिक्षकों की जरूरत है. अन्य मॉडल स्कूलों में भी छह से लेकर 10 तक रिक्ति है. डीपीओ ने कहा कि विभाग की गाइडलाइन के तहत चयन किया जायेगा, 100 अंकों पर मेरिट लिस्ट बनाया जाना है. 20 अंकों के लिए सोमवार और मंगलवार को साक्षात्कार लिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य शैक्षणिक कार्य, नवाचार पर भी अंक मिलने हैं. डीइओ ने कहा कि ऐसे शिक्षक जिन पर किसी भी तरह के आरोप हैं, वे इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे.

बीएड कॉलेजों में एनसीटीई का मेंटर मिशन शुरू नहीं हो सका। सितंबर 2024 में एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) ने यह कार्यक्रम पूरे देश के बीएड कॉलेजों के लिए शुरू किया था। बीएड छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। लेकिन, एनसीटीई की पूरी कार्ययोजना जारी होने के बाद भी बीएड कॉलेजों में यह जमीन पर नहीं उतरी। हद तो यह कि कई बीएड कॉलेजों को डेढ़ वर्ष बाद भी इस योजना की जानकारी नहीं है। हालांकि, एनसीटीई की तरफ से सभी राज्यों में एक स्टेट मेंटर नियुक्त हैं।

एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) के एक शिक्षक को राज्य मेंटर बनाया गया है। बीआरएबीयू के बीएड कॉलेजों ने भी कॉलेज में मेंटर बनाने की कोई रिपोर्ट विवि को नहीं भेजी है। बीआरएबीयू के सीसीडीसी प्रो. टीके डे का कहना है कि इस बारे में वह जानकरी लेंगे। बीएड कॉलेजों से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। विवि के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव ने भी कहा कि कॉलेजों में इस तरह की योजना चली, इसकी जानकारी नहीं है।

रिटायर्ड शिक्षक भी बन सकते हैं मेंटरः एनसीटीई ने मेंटर मिशन योजना के तहत कॉलेज के एक शिक्षक को छात्रों का मेंटर बनाना था। वर्तमान शिक्षक के अलावा रिटायर शिक्षक भी मेंटर बन सकते थे। एनसीटीई ने हाल में भी रिटायर शिक्षकों को मेंटर बनाने के लिए विज्ञापन जारी किया है। मेंटर छात्रों को पढ़ाई के साथ नौकरी के बारे में भी जानकारी देते।

बीआरएबीयू में चार वर्षीय बीएड का सत्र एक सेमेस्टर देर चल रहा है। चार वर्षीय सत्र 2022-26 के छात्रों की आठवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन अभी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा हो रही है। सत्र 2023-27 में छठे सेमेस्टर की परीक्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अभी सेमेस्टर पांच की परीक्षा हो रही है। बिहार छात्र संघ के करण सिंह ने बताया कि सत्र देर होने से शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में बीआरएबीयू के छात्र शामिल नहीं हो सकेंगे।

  • उम्मीदवार के पास Graduation / Post Graduation में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • BE / B.Tech वालों के लिए 55% अंक जरूरी हो सकते हैं।
  • शिक्षा शास्त्री कोर्स के लिए संस्कृत विषय जरूरी हो सकता है।

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • Graduation की मार्कशीट / डिग्री
  • Post Graduation मार्कशीट (यदि हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड / कोई पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  1. Bihar CET-B.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. New Registration पर क्लिक करें।
  3. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फॉर्म Submit करके प्रिंट निकाल लें।
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

सीइटी – बीएड के लिए आवेदन शुरू- प्रवेश परीक्षा इस दिन – यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे