बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट -1 नामांकन 2026 | स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन शुरू

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट -1 नामांकन 2026 | स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन शुरू

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट -1 नामांकन 2026- बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 का दाखिला दो पोर्टल के बीच फंस गया है। विवि अबतक यह तय नहीं कर सका है कि दाखिला समर्थ पोर्टल के माध्यम लिया जाएगा या पहले से चल रहे यूएमआईएस से। इसको लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं। मंगलवार को भी विवि प्रशासन ने बैठक की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। विवि में अप्रैल के अंत तक स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार अबतक पोर्टल नहीं खुला है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही इसपर फैसला ले लिया जाएगा। हमलोग इसपर काम कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय का नामBabasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University
कोर्सस्नातक (BA, BSc, BCom)
सत्र2026–30
आवेदन मोडऑनलाइन
संभावित पोर्टलSamarth Portal / UMIS
आवेदन शुरूमई 2026
अंतिम तिथिजून 2026

राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से ही दाखिला लेने का निर्देश दिया है। बीआरएबीयू में समर्थ पोर्टल के कुछ मॉड्यूल लागू भी हो गये हैं, इनमें शिक्षक और कर्मचारियों का डाटा, उनकी छुट्टी मॉड्यूल शामिल है। कई अन्य मॉड्यूल को चालू करने पर भी काम किया जा रहा है। एडमिशन मॉड्यूल शुरू करने के बाद हॉस्टल आवंटन मॉड्यूल भी लागू कर दिया जाएगा। विवि में समर्थ पोर्टल का काम देख रहे कर्मियों ने बताया कि इसके जरिए दाखिला होने पर पूरे विश्वविद्यालय के छात्रों का डाटा सुरक्षित रहेगा।

बीआरएबीयू के 30 परीक्षा केंद्रों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 का रिजल्ट अटका दिया है। इन केंद्रों ने छात्रों के अटेंडेंस परीक्षा विभाग को नहीं भेजे हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कई संबद्ध और अंगीभूत कॉलेज शामिल हैं। अटेंडेंस रिपोर्ट नहीं आने से प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट अटक गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि छात्रों के अटेंडेंस दो दिनों के भीतर नहीं आये तो रिजल्ट लंबित हो जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी। परीक्षा विभाग ने इन कॉलेजों की सूची भी जारी कर दी है।

उधर, बीआरएबीयू के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था सत्र 2023-27 से की गई है। आवेदन के बाद विवि से उस आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्लिप कॉलेज से ही मिलेगा। अब तक छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्लिप विवि से मिलता था। विवि में प्रिंटर की परेशानी के कारण लाखों छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्लिप मिलने में परेशानी हो रही है।

जब पोर्टल शुरू होगा, तो आपको यह प्रक्रिया फॉलो करनी होगी:

1. ऑनलाइन आवेदन

  • आधिकारिक पोर्टल (Samarth या UMIS) पर जाएं
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें

2. जरूरी जानकारी भरें

  • नाम, पता, मोबाइल नंबर
  • 10वीं और 12वीं का विवरण
  • पसंदीदा कॉलेज और विषय

3. दस्तावेज अपलोड करें

  • मैट्रिक मार्कशीट
  • इंटर मार्कशीट
  • फोटो और सिग्नेचर
  • जाति / आय / निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

4. आवेदन शुल्क जमा करें

  • ऑनलाइन पेमेंट (UPI / Debit Card / Net Banking)

5. मेरिट लिस्ट जारी

  • आपके मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी
  • चयन होने पर कॉलेज अलॉट होगा

6. कॉलेज में एडमिशन

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • एडमिशन फीस जमा
  • नामांकन कन्फर्म
आवेदन शुरू00 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि00 जून 2026
मेरिट लिस्ट00 जून–जुलाई 2026
एडमिशन प्रक्रिया00 जुलाई 2026
  • रोजाना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल सही रखें
  • सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें
  • आवेदन शुरू होते ही तुरंत फॉर्म भरें
Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

Pataliputra university UG Admission Online Form 2026-30 – Apply now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे