रेलवे ड्राइवर बनना है तो आज से ऐसे करें तैयारी – नया सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें

रेलवे ड्राइवर बनना है तो आज से ऐसे करें तैयारी - नया सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें

रेलवे ड्राइवर बनना है तो आज से ऐसे करें तैयारी – रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) असिस्टेंट लोको पायलट की बंपर भर्तियां करने जा रहा है। रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार मौका है। एएलपी की नौकरी न केवल आकर्षक वेतन और स्थिर करियर देती है, बल्कि देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बनने का अवसर भी प्रदान करती है। परीक्षा में सफलता के लिए गणित और रीजनिंग विषयों का नियमित अध्ययन, सही रणनीति और बेहतर समय प्रबंधन बेहद जरूरी है।

भर्ती के चरण- यह भर्ती प्रक्रिया मुख्य तौर पर पांच चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1, दूसरे चरण में सीबीटी-2, तीसरे चरण में कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, चौथे चरण में दस्तावेज सत्यापन और पांचवे चरण में मेडिकल परीक्षण होगा।

परीक्षा का प्रारूप

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) 75 अंकों की होगी, जिसमें 75 वहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा।
  • गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान और कंरट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा में प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी समेत अन्य 13 भाषाओं में होंगे।
  • परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।
  • यह केवल क्वालीफाइंग होगा। उम्मीदवारों के इसके कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

विषयों के अनुसार ऐसे करें तैयारी…

इस भाग में संख्या प्रणाली, बोडमास, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम, महत्तम, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयुगणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि से संबंधित्त प्रश्न पूछे जाएंगे। चुनौतियां : लंबे और कैलकुलेशन वाले सवालों में अधिक समय लगने से स्पीड प्रभावित होती है।

  • जल्दबाजी में गणना संबंधी छोटी गलतियां होने से सही उत्तर गलत हो जाता है।
  • कठिन सवालों में उलझ जाने से आसान प्रश्नों के लिए समय कम बचता है।
  • कई बार सवाल को साही तरीके से समझने में परेशानी होती है। टिप्स: सवाल को स्टेप-बाय-स्टेप हल करने की आदत डालें।
  • कठिन प्रश्नों को अलग कॉपी में नोट करें
  • कैल्‌कुलेशन तेज करने के लिए मानसिक गणना करें।
  • गलतियों का विश्लेषण करके उन्हें दोहराने से बचें।

इसमें वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, संबंध आधारित प्रश्न, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलोगिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डेटा व्याख्या, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन-तर्क और धारणाएं, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

चुनौतियां : सवाल को सही कैटेगरी (टाइप) में तुरंत पहचानन पाना समय खराब कर देता है।

  • मिक्स सवालों में दिमाग एक लॉजिक से दूसरे पर जल्दी शिफ्ट नहीं कर पाता।
  • आसान और कठिन सवाल में फर्क न कर पाने से टाइम मैनेजमेंट बिगड़ जाता है।
  • टिप्स: पैटर्न और संबंध समझने का अभ्यास करें
  • केवल पैटर्न नहीं, निर्णय आधारित सवालों पर भी बराबर ध्यान दें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र से सवालों की प्रकृति समझें।
  • मॉक टेस्ट के बाद गलतियों का विश्लेषण करें।

इसमें 10वीं कक्षा के स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान विषयों के प्रश्न शामिल होंगे।

चुनौतियां बेसिक कॉन्सेप्ट स्पष्ट न होने पर सवाल कठिन लगते हैं।

  • वैज्ञानिक तथ्यों, सूत्रों और रासायनिक अभिक्रियाओं को याद रखने में परेशानी होती है।
  • अलग-अलग विषयों के प्रश्न लगातार आने से फोकस बनाए रखना चुनौती बन जाता है।
  • थ्योरी आधारित प्रश्नों में सही विकल्प चुनने में भ्रम की स्थिति बनती है।
  • तैयारी के टिप्स: 10वीं स्तर की एनसीईआरटी पुस्तकों से बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें।
  • महत्वपूर्ण सूत्र, वैज्ञानिक नाम और रासायनिक अभिक्रियाओं के नियमित नोट्स बनाएं।
  • कमजोर टॉपिक्स पर अलग से समय देकर दोहराव करें।
  • परीक्षा में पहले आसान प्रश्न हल करें, इससे आत्मविश्वास और समय प्रबंधन बेहतर रहेगा।

इस भाग में समसामयिकी, भारतीय भूगोल, भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति, भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरणीय मुद्दे, भारत और उसके पड़ोसी देश, वैज्ञानिक अनुसंधान, खेल, तकनीकी विकास, पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां आदि से प्रश्न होंगे।

चुनौतियांः मिलते-जुलते विकल्पों में सही उत्तर पहचानना भ्रम पैदा करता है।

  • तथ्य याद रहने के बावजूद एग्जाम में तुरंत ध्यान न आना बड़ी चुनौती होती है।
  • स्टैटिक जीके और करंट अफेयर्स को साथ जोड़कर समझना कठिन होता है।
  • लगातार रिवीजन न होने पर पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाना स्कोर पर असर डालता है।

टिप्सः भ्रमित करने वाले विकल्पों से बचें

  • निमित्त रूप से करंट अफेयर्स पढ़ें।
  • बार-बार रिवीजन पर ध्यान दें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नों से महत्वपूर्ण टॉपिक्स पहचानें।

इसमें दो खंड होंगे। पहले खंड में सीबीटी-1 के विषयों के साथ इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे खंड में उम्मीदारों को उनके ट्रेड से संबंधित प्रश्नों के जवाब देने होंगे।

चुनौतियां : तकनीकी विषयों के कॉन्सेप्ट समझने में कठिनाई होती है।

  • सूत्र और माप इकाइयों में भ्रम होने से गलतियां होती हैं।
  • ट्रेड आधारित प्रश्नों का स्तर अपेक्षाकृत कठिन रहता है।
  • ब्योरी और प्रैक्टिकल समझ में तालमेल मुश्किल होता है।
  • तैयारी के टिप्सः ट्रेड से जुड़े बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें।
  • महत्वपूर्ण सूत्र और माप इकाइयों का नियमित रिवीजन करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हाल करें।
  • तकनीकी विषयों के शॉर्ट नोट्स बनाकर पढ़ाई करें।

इसे भाग में ध्यान क्षमता, प्रतिक्रिया गति, निर्णय क्षमता, याददाश्त, मानसिक सतर्कता, एकाग्रता एवं सटीकता से संबंधित प्रश्न होंगे। परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

चुनौतियां: कम समय में तेजी और सटीकता बनाए रखना कठिन होता है।

  • लगातार फोकस बनाए रखने में परेशानी होती है।
  • याददाश्त और मानसिक सतर्कता से जुड़े प्रश्न भ्रमित कर
  • सकते हैं। दयाव में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
  • तैयारी के टिप्सः एकाग्रता बढ़ाने वाले अभ्यास करें।
  • समय सीमा के भीतर प्रश्न हल करने की आदत बनाएं।
  • सटीकता बढ़ाने के लिए रोजाना प्रैक्टिस करें।
  • पर्याप्त नींद और मानसिक संतुलन बनाए रखें।

प्रमाण पत्रों की जांच होगी कौशल परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जाच की जाएगी। सभी दस्तावेज सही और निर्धारित प्रारूप में पाए जाने पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चयन की ओर आगे बढ़ेगी।

चुनौतियां आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध न होना परेशानी पैदा करता है।

  • गलत या अधूरी जानकारी के कारण कैंडिडेट रिजेक्ट हो सकता है।
  • अंतिम समय में दस्तावेज जुटाने में दिक्कत आती है।
  • नियमों और फॉर्मेट की सही समझ न होना बाधा बनता है।
  • टिप्स: सभी जरूरी दस्तावेज पहले से एक जगह व्यवस्थित रखे।
  • शैक्षणिक, आयु और श्रेणी प्रमाण पत्र की वैचता जांच लें।
  • आवेदन में भरी जानकारी से दस्तावेजों का मिलान करें।
  • दस्तावेजों की मूल और फोटो कॉपी दोनों तैयार रखें।

अंतिम चरण में फिटनेस की जांच इसमें दूर की नजर, बिना चश्मे के पास की नजर, रंग पहचानने की क्षमता, दोनों आंखों का संतुलित उपयोग, देखने का दायरा, रात में देखने की क्षमता, कम रोशनी में देखने की क्षमता समेत अन्य जरूरी मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

ऐसे रहें फिट

  • समय-समय पर आंखों की जांच कराएं।
  • पर्याप्त नींद लें और आंखों को आराम दे।
  • स्क्रीन टाइम कम रखें और पौष्टिक आहार लें।
  • रेलवे के मेडिकल मानकों को पहले से ध्यान से पढ़े।

ये टिप्स भी अपनाएं

  • पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट में बांटे, इससे तैयारी
  • आसान और ट्रैक पर रहती है।
  • रोजाना एक तय समय पर पढ़ने की आदत डालें।
  • मॉक टेस्ट के जरिए अपनी कमजोरियों को पहचाने और उसी पर काम करें।
  • नोट्स बनाकर पढ़ाई करें, इससे अंतिम समय में जल्दी रिवीजन हो पाता है।
  • मोवाइल सोशल मीडिया को सीमित रखें और फोकस बढ़ाएं।

बिना योजना के पढ़ाई शुरू न करें, इससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं।
सिर्फ आसान टॉपिक पर निर्भर न रहे, कठिन हिस्सों को
भी बराबर समय दे।
लंबे समय तक बिना ब्रेक के पढ़ाई न करें, इससे ध्यान और ऊर्जा दोनों घटते हैं।
अधूरी जानकारी के भरोसे परीक्षा देने की गलती न करें

ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

SSC Phase 14 Exam syllabus – ऐसे करें तैयारी एक सिट होगा आपका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे