स्नातक नामांकन 2026 | गांव से ही करें स्नातक की पढ़ाई- इस दिन से नामांकन

स्नातक नामांकन शुरू अभी करें आवेदन

स्नातक नामांकन 2026 | गांव से ही करें स्नातक की पढ़ाई- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। अब इंटर करने के बाद पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी, बल्कि स्नातक करने का मौका गांव में ही मिलेगा। राज्यभर में 215 प्रखंडों में स्नातक स्तर के कॉलेज खोले जा रहे हैं। इससे इस बार स्नातक में 38 हजार 700 नई सीटों पर दाखिला होगा।

ये कॉलेज उन विवि की ओर से खोले जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत संबंधित जिला और उसके प्रखंड आते हैं। पाटलिपुत्र विवि की बात करें तो पटना और नालंदा जिला मिलाकर कुल 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। बता दें कि इसका फायदा इस बार बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को होगी। इसके अलावा सीबीएसई से 12वीं करने वाले छोटे शहर और कस्बों के छात्र और छात्राओं को होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए राजधानी पटना या अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

स्नातक की पढ़ाई अब गांव में रहकर ही कर सकेंगे। तमाम विवि की ओर से नामांकन प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू कर दी जाएगी। संबंधित प्रखंड के छात्र अपने जिले के विवि में दाखिला ले सकेंगे। राज्य सरकार ने 215 प्रखंड का नाम जारी कर दिया है। इसके साथ किस प्रखंड के कॉलेज किस विवि के अंतर्गत खोले जायेंगे, इसकी भी सूची संबंधित विवि को दे दी गयी है।

सभी नये कॉलेज में पांच-पांच विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय शामिल है। हर विषय में 30-30 सीट पर दाखिला लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी विवि को इसके लिए दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इंटर पास ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को अब आसानी से दाखिला मिल जाएगा।

पीपीयू के अंतर्गत पटना और नालंदा जिले के 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए प्रखंडों का चयन कर लिया गया है। पटना में सात और नालंदा के नौ प्रखंड शामिल है। इसी सत्र से स्नातक में दाखिला होगा।

इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया के पहले प्राचार्य की नियुक्ति होनी है। राज्य सरकार की ओर से चिट्ठी आने के साथ ही विवि स्तर पर प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी। वहीं विषयवार अतिथि शिक्षक रखें जाएंगे। ये सारी प्रक्रियाएं जून तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जुलाई से नये सत्र में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू होगी।

नये कॉलेज खोलने में सबसे ज्यादा बेगूसराय से 11 प्रखंड शामिल है। वहीं गया जी और सीवान से दस-दस प्रखंड में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा गोपालगंज, नालंदा, सारण, सीतामढ़ी के नौ-नौ प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा जिलों में दो से लेकर आठ प्रखंडों को शामिल किया गया है, जहां पर कॉलेज खोले जा रहे हैं।

विश्वविद्यालयों द्वारा नामांकन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के बीच शुरू की जा सकती है।

स्नातक में नामांकन के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • 12वीं (इंटर) का मार्कशीट
  • 12वीं का एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आवास प्रमाण पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)

बिहार के कई विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक नामांकन के लिए आवेदन शुरू करेंगे। मुख्य विश्वविद्यालय:

  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU)
  • पटना विश्वविद्यालय
  • बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)
  • मगध विश्वविद्यालय
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

स्नातक में नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं
  2. UG Admission / Apply Online पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे