पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन शुरू- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 1.25 लाख सीटों पर दाखिले की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अतिरिक्त 16 नये डिग्री कॉलेजों की 8 सौ सीटें जुटेंगी।
पिछले वर्षों के नामांकन रुझान, कटऑफ और विद्यार्थियों की पसंद को देखें तो इस बार भी इतिहास, जंतु विज्ञान, वाणिज्य स्नातक, बीसीए और बीबीए जैसे पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की संभावना है।
पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी नामांकन 2026
| यूनिवर्सिटी | Patliputra University |
| सत्र | 2026-27 |
| कोर्स | स्नातक (BA, BSc, BCom, Vocational Courses) |
| आवेदन शुरू | 20 मई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन वेबसाइट | PPU Admission Portal |
| नामांकन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
पीपीयू में कल से नामांकन : इतिहास, बायो, बीबीए और बीसीए की मांग सबसे ज्यादा
विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान सबसे अधिक मांग वाला विषय बनकर उभरा। इसके अलावा संगणक विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी और रसायन विज्ञान की सीटें शुरुआती मेरिट सूची में ही तेजी से भर गई थीं। सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्षेत्र में बढ़ते अवसरों के कारण संगणक आधारित पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थी भी अब बीसीए को प्राथमिकता दे रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भी लोकप्रिय विषयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कटऑफ ऊंचा रह सकता है।
PPU Admission 2026: इतिहास और पॉलिटिकल साइंस की बढ़ी डिमांड
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों में इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाः कला संकाय में इतिहास ऑनर्स सबसे अधिक पसंद किया गया विषय रहा। इसके अलावा राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषयों में भी भारी संख्या में आवेदन आए थे। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के बीच इतिहास और राजनीति विज्ञान का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। व्यावसायिक और रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों में बीसीए, बीबीए और विज्ञान वाणिज्य स्नातक की मांग सबसे अधिक देखी गई। पटना के प्रमुख महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों का कटऑफ अपेक्षाकृत ऊंचा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और निजी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों के कारण विद्यार्थी अब पारंपरिक पाठ्यक्रमों से हटकर कौशल आधारित शिक्षा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
पिछली बार 1.11 लाख आए थे आवेदन
पिछले सत्र के आंकड़ों के अनुसार विश्वविद्यालय में करीब 1.11 लाख आवेदन आए थे। इनमें 1.06 लाख विद्यार्थियों ने शुल्क जमा किया था, जबकि लगभग 93 हजार नामांकन सत्यापित हुए थे। इसके बावजूद करीब 58 हजार सीटें खाली रह गई थीं। इसकी बड़ी वजह कुछ चुनिंदा विषयों में अत्यधिक भीड़ और कई पारंपरिक भाषा विषयों में बेहद कम आवेदन माने गए।
भाषा विषयों से विद्यार्थियों की बढ़ी दूरी
दूसरी ओर कई पारंपरिक भाषा विषयों में विद्यार्थियों की रुचि घट रही है। अरबी, फारसी, बंगाली, गाली, मैथिली, भोजपुरी, मगही और प्राकृत जैसे विषयों में पिछले वर्ष कई सीटें खाली रह गई थीं।
नामांकन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। चूंकि पीपीयू में सीटें काफी अधिक हैं, उसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान में पोर्टल पर ट्रायल चल रहा है, ताकि आगे कोई परेशानी न हो। 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन शुरू शुरू हो जाने की उम्मीद है। प्रौ राजीव रंजन, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन,
इन महाविद्यालयों में सीटें सबसे पहले भर सकती हैं
इन महाविद्यालयों में बीसीए, बीबीए, वाणिज्य स्नातक और संगणक आधारित पाठ्यक्रमों की सीटें सबसे पहले भर सकती हैं। सबसे पहले सीटों के भरने की संभावना वाले इन कॉलेजों में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है।
- एएन कॉलेज
- कॉलेज ऑफ कॉमर्स
- जेडी वीमेंस कॉलेज
- टीपीएस कॉलेज
कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?
- इंटर / 12वीं पास विद्यार्थी
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं
- Arts, Science, Commerce सभी संकाय के छात्र आवेदन कर सकते हैं
नामांकन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
ऑनलाइन आवेदन के समय सामान्यतः ये डॉक्यूमेंट लगेंगे:
- 10वीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC: ₹800
- SC / ST: ₹600
आवेदन कैसे करें?
- PPU की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- UG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें
- Registration करें
- फॉर्म भरें
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस जमा करें
- Final Submit करके प्रिंट निकाल लें
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



