बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026- बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) में स्नातक (BA, BSc, BCom) नामांकन 2026 को लेकर इस बार छात्रों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है, जिससे लाखों छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इस लेख में आपको मिलेगा
- आवेदन कब शुरू होगा
- देरी क्यों हो रही है
- पूरा एडमिशन प्रोसेस (Step-by-Step)
- जरूरी डॉक्यूमेंट
- मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी
- नामांकन के बाद की प्रक्रिया
बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026
| यूनिवर्सिटी | BRABU |
| सत्र | 2026–30 |
| आवेदन शुरू | मई 2026 |
| आवेदन मोड | Online |
| मेरिट लिस्ट | 2–3 बार |
| कोर्स | BA, BSc, BCom |
इंटर रिजल्ट के 40 दिनों के बाद भी डिग्री में दाखिले की शुरू नहीं हो सकी प्रक्रिया
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के करीब 40 दिन बाद भी स्नातक नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से स्नातक में नामांकन की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं में बेचैनी बनी हुई है। छात्र व अभिभावक विश्वविद्यालय की नामांकन संबंधी घोषणा पर टकटकी लगाए बैठे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते 23 मार्च को ही इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी किया था। तब से छात्र नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की बाट जोह रहे हैं, लेकिन अब तक बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री नामांकन के संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से छात्रों में पेशोपेश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इधर विश्वविद्यालय सूत्रों की मानें तो स्नातक नामांकन की पोर्टल के पेच में फंस गई है।
दो वर्षों से अप्रैल माह के मध्य में ही शुरू हो रही थी नामांकन की प्रक्रिया
प्रक्रिया उपटतीजे घोषित होने के बाई है। विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन महीने भर से अधिक समय निकल जाने के बाद भी यह निर्णय नहीं कर सका है कि स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से शुरू की जाए या यूएमआईएस से। विश्वविद्यालय प्रशासन की यह अनिर्णायक स्थिति छात्रों की लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। छात्र नामांकन संबंधी जानकारी के लिए कॉलेजों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। गौरतलब हो कि इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में जिले के करीब 33 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं जिसमें से अधिकांश अब डिग्री में दाखिले के इंतजार में हैं।
छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष लंबी हो सकती हैं इंतजार की घड़ियां
बिहार विश्वविद्यालय में बीते दो वर्ष स्नातक नामांकन प्रक्रिया मध्य अप्रैल में ही शुरू हो गई थी। स्नातक सत्र 2024-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल को शुरू हुआ था। वहीं बीते वर्ष 17 अप्रैल को ही पोर्टल खुल गया था। हालांकि की बार आवेदन तिथि विस्तारित की गई और प्रक्रिया लंबे समय तक चली। लेकिन इस बार अप्रैल महीना समाप्त होने को है लेकिन अब तक आवेदन प्रक्रिया में फंसा पेंच निकल नहीं सका है। ऐसे में छात्रों को स्नातक नामांकन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। उनके इंतजार की घड़ियां लम्बी होती दिख रही हैं।
अब तक यूएमआईएस पोर्टल से ही चलती रही है नामांकन प्रक्रिया
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन से लेकर परीक्षा व रिजल्ट का काम अब तक यूएमआईएस पोर्टल से होता रहा है। हालांकि विभाग की ओर से पिछले साल से ही राज्य के विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर सभी सेवाएं शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। बिहार विश्वविद्यालय में अप्रैल से लीव मॉड्यूल एक्टिव किया जा सका है। वहीं स्नातक नामांकन के लिए यूएमआईएस पर ही लिंक खोलने की तैयारी थी। लेकिन विभाग की सख्ती के बाद इस पर रोक लग गई है।
स्नातक नामांकन 2026 – कब शुरू होगा?
पिछले वर्षों का ट्रेंड:
- 2024: 18 अप्रैल से आवेदन
- 2025: 17 अप्रैल से आवेदन
लेकिन 2026 में:
- इंटर रिजल्ट (23 मार्च) के 40+ दिन बाद भी आवेदन शुरू नहीं
- अनुमान: मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में पोर्टल खुल सकता है
इस बार देरी क्यों हो रही है?
इस बार देरी का मुख्य कारण टेक्निकल और प्रशासनिक निर्णय है:
1. पोर्टल कन्फ्यूजन
- पहले: UMIS Portal से एडमिशन
- अब: सरकार चाहती है कि Samarth Portal पर शिफ्ट हो
इसी वजह से यूनिवर्सिटी अभी तय नहीं कर पा रही:
- UMIS से आवेदन ले या
- Samarth पोर्टल से
2. सिस्टम शिफ्टिंग
- सभी विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफॉर्म (Samarth) पर लाने की तैयारी
- लेकिन BRABU में अभी पूरी तरह सिस्टम तैयार नहीं
3. प्रशासनिक निर्णय में देरी
- एक महीने से ज्यादा समय से निर्णय लंबित
स्नातक नामांकन प्रक्रिया 2026 (Step-by-Step)
1 Step : ऑनलाइन आवेदन
- आधिकारिक पोर्टल खुलेगा (UMIS / Samarth)
- छात्र को रजिस्ट्रेशन करना होगा
2 Step : कॉलेज और कोर्स चुनना
- 5–10 कॉलेज तक विकल्प चुन सकते हैं
- BA / BSc / BCom / Vocational Courses
3 Step : आवेदन शुल्क जमा
- ₹300 – ₹600 (अनुमानित)
4 Step : मेरिट लिस्ट जारी
- इंटर के मार्क्स के आधार पर चयन
5 Step : कॉलेज में एडमिशन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फीस जमा
मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?
- आधार: 12th (Inter) Marks
- Category-wise (GEN / OBC / SC / ST)
- कॉलेज की सीट के अनुसार कटऑफ
2–3 मेरिट लिस्ट निकलती है:
- First Merit List
- Second Merit List
- Spot Admission
जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required)
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- 12वीं एडमिट कार्ड
- स्कूल/कॉलेज TC (Transfer Certificate)
- Character Certificate
- Caste Certificate (यदि लागू)
- Income Certificate (स्कॉलरशिप हेतु)
- Aadhar Card
- Passport Size Photo
- Mobile Number & Email ID
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



