बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक दाखिला में बड़ा बदलाव | इस दिन से करें आवेदन

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक दाखिला में बड़ा बदलाव | इस दिन से करें आवेदन

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक दाखिला में बड़ा बदलाव- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाने से छात्रों की चिंता बढ़ने लगी है. गुरुवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने नामांकन की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. बैठक में सबसे बड़ा पेच समर्थ पोर्टल और पुराने यूएमआईएस पोर्टल के बीच फंसा नजर आया. हालांकि, कुलपति ने समर्थ पोर्टल पर एडमिशन मॉड्यूल के प्रोग्रेस की बारीकी से जानकारी ली, लेकिन अंतिम फैसला फिलहाल टल गया है.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि जब तक फुल प्रूफ तैयारी नहीं हो जाती, तब तक पोर्टल का लिंक एक्टिव नहीं किया जाएगा. विभाग की ओर से लगातार दबाव है कि इस बार नामांकन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिए ही हो. इसी को लेकर विश्वविद्यालय ने डमी ट्रायल भी किया है और अन्य विश्वविद्यालयों से फीडबैक लिया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, लगभग हर जगह तकनीकी दिक्कतों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

पिछले दो सत्रों का रिकॉर्ड देखें, तो अप्रैल के मध्य तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस साल 15 दिन से अधिक का विलंब हो चुका है. देरी होने के कारण अब विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है. समीक्षा बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, समर्थ के नोडल पदाधिकारी प्रो. राम कुमार और सभी डीन मौजूद रहे. कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि तकनीकी बाधाओं को जल्द दूर कर पोर्टल खोला जाए ताकि सत्र नियमित रहे.

बीआरएबीयू में स्नातक में नामांकन के लिए मई के प्रथम सप्ताह में पोर्टल खुलेगा। नया सत्र जुलाई से शुरू होगा। गुरुवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में सभी संकाय अध्यक्ष और अधिकारी शामिल हुए। जून तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लेने पर विवि काम कर रहा है।

बैठक में नामांकन से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा हुई। बीआरएबीयू के प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी ने बताया कि बैठक में समर्थ और यूएमआईएस से दाखिले पर मंथन किया गया। फिलहाल फैसला हुआ कि इस बार समर्थ से नहीं, यूएमआईएस से ही दाखिला लिया जाएगा। बीआरएबीयू में यूएमआईएस एक निजी एजेंसी चला रही है। प्रॉक्टर ने यह भी बताया कि समर्थ पोर्टल का गेट वे अभी तैयार नहीं होने के कारण यूएमआईएस से ही दाखिला लिया जा रहा है। समर्थ पोर्टल पर पेमेंट गेट वे तैयार होने में 15 दिन का वक्त लग सकता है। इतने दिन तक इंतजार करने पर दाखिला में देरी हो जाएगी। इस बार यूएमआईएस में भी छात्रों पेमेंट गेटवे के तहत अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीद है कि स्नातक का पोर्टल या 2 मई या 4 मई से खुल सकता है।

  • संभावित तारीख: 2 मई 2026 या 4 मई 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • पोर्टल: UMIS

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल तभी खोला जाएगा जब सिस्टम पूरी तरह तैयार हो जाएगा

इस साल दाखिला प्रक्रिया में करीब 15 दिन से ज्यादा की देरी हुई है।

मुख्य कारण:

  • समर्थ पोर्टल का अधूरा एडमिशन मॉड्यूल
  • पेमेंट गेटवे की तकनीकी समस्या
  • अन्य विश्वविद्यालयों से फीडबैक लेने में समय
  • डमी ट्रायल के दौरान तकनीकी दिक्कतें

पिछले वर्षों में आवेदन अप्रैल मध्य तक शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार देरी से छात्रों की चिंता बढ़ी।

स्नातक नामांकन के लिए छात्रों को निम्न दस्तावेज तैयार रखना चाहिए:

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं (इंटर) मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • इंटर (12वीं) के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी
  • कॉलेज और विषय का चयन प्राथमिकता के अनुसार होगा
  • कई मेरिट लिस्ट जारी हो सकती हैं

जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आएगा, उन्हें अगली लिस्ट का इंतजार करना होगा

  • आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें
  • गलत जानकारी देने पर एडमिशन रद्द हो सकता है
  • समय पर आवेदन करें, अंतिम तिथि का इंतजार न करें
  • मेरिट लिस्ट जारी होते ही तुरंत एडमिशन कन्फर्म करें
आवेदन शुरू2–4 मई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन (UMIS)
मेरिट लिस्टजून 2026
एडमिशन अंतिम तिथिजून अंत तक
नया सत्र शुरूजुलाई 2026
Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

Pataliputra university UG Admission Online Form 2026-30 – Apply now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे