स्नातक नामांकन के लिए मिला अंतिम मौका | चौथी मेरिट लिस्ट इस दिन आएगा:-अगर आपने अभी तक अपने मनपसंद कॉलेज में स्नातक (UG) नामांकन नहीं कराया है, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के कारण अब चौथी मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया गया है। पहले स्पॉट एडमिशन कराने की तैयारी थी, लेकिन अब छात्रों के हित में फैसला बदल दिया गया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार लगभग 45 हजार से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें उनकी पसंद का कॉलेज नहीं मिल सका। ऐसे छात्रों को अब कॉलेज/विषय बदलने (Edit Option) का मौका दिया जाएगा और उसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
BRABU UG Admission 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विश्वविद्यालय | बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) |
| कोर्स | BA, B.Sc, B.Com |
| सत्र | 2026-30 |
| वर्तमान स्थिति | चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी |
| स्पॉट एडमिशन | फिलहाल नहीं होगा |
| Edit Option | उपलब्ध कराया जाएगा |
| मेरिट लिस्ट | इसी सप्ताह जारी होने की संभावना |
| Official Portal | UMIS Admission Portal |
आज से सुधार का विकल्प
बीआरएबीयू में स्नातक (26-30) की नामांकन प्रक्रिया ‘मनपसंद कॉलेज’ की जिद के बीच उलझकर रह गयी है. स्थिति यह है कि 1.52 लाख छात्र छात्राओं के बंपर आवेदनों व तीन-तीन मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद, 10 जुलाई तक एक लाख सीटों पर भी दाखिले का आंकड़ा नहीं पहुंच सका है.
मनचाहे कॉलेज की चाहत में अटके 45 हजार विद्यार्थी
इसका कारण यह रहा कि 45 हजार से ज्यादा छात्र जिनका नाम मेरिट लिस्ट में तो आया, लेकिन मनचाहा कॉलेज नहीं मिलने से उन्होंने दाखिले नहीं लिया. सीटें खाली रहने के बाद कॉलेजों ने ऑनस्पॉट नामांकन की स्वीकति मांगी थी लेकिन वीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया.
ऑन स्पॉट दाखिले पर रोक के बाद विवि ने खोला पोर्टल
प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी हाल में ऑनस्पॉट दाखिला नहीं होगा. शेष सीटों के लिए अगले सप्ताह चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इससे पहले विवि ने आवेदन कर चुके छात्रों को विवरण दुरुस्त करने का एक और मौका दिया है. अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो आलोक प्रताप सिंह ने सूचना जारी कर दी. इसके तहत 15-19 जुलाई के बीच दूसरी बार पोर्टल खोला गया है.
एक कॉलेज चुनना अनिवार्य, तभी सूची में नाम
विवि प्रशासन ने इस बार शर्त भी जोड़ दी है. सुधार प्रक्रिया में छात्र को कम से कम एक कॉलेज का विकल्प देना होगा. इसी नये विकल्प व संशोधन के आधार पर ही चौथी मेधा सूची तैयार की जायेगी. यह व्यवस्था उन हजारों वेटिंग छात्रों के लिए एक कड़ा संदेश भी है, जिन्हें पसंद को वास्तविकता के साथ तालमेल बिठाकर कॉलेज का चयन करना होगा|
एलएलबी व व्यावसायिक कोर्स में दाखिले के लिए 20 तक मौका
बीआरएबीयू ने एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीबीए और बीसीए समेत अन्य वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित की है. 20 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. जो छात्र अभी तक किन्हीं कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे अब निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं. विश्वविद्यालय इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है. जुलाई के अंतिम सप्ताह से इन पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसी सप्ताह जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट, नहीं होगा स्पॉट नामांकन
बीआरएबीयू स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। सोमवार से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गईं। शेष सीटों पर ऑन स्पॉट नामांकन को लेकर सहमति नहीं बन सकी हैं। विवि की ओर से तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है, जिसके आधार पर एक लाख से कम नामांकन हुए हैं। नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के साथ ही प्रीमियर कॉलेजों में भी कई विषयों में बेहद कम नामांकन हुए हैं। वहीं, चंपारण के कॉलेजों में नामांकन का ग्राफ ठीक बताया जा रहा है।
स्नातक सत्र 2026-30: अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में एक लाख से कम नामांकन, नए डिग्री कॉलेजों व मुख्यालय के प्रीमियर कॉलेजों में भी संकट
विवि के 39 अंगीभूत व 42 राजकीय सहित करीब दो सौ कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। स्नातक में चार वर्षीय कोर्स लागू होने के बाद इस बार सबसे कम नामांकन हुआ है। 6 जिलों में 39 प्रखंड स्तरीय नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुले हैं, जहां अभी 6 विषयों की स्वीकृति मिली है। इसमें भी कई विषयों में सीटें खाली रह गई हैं।
डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि
इसी सप्ताह चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तीन मेरिट लिस्ट के नामांकन के बाद भी 40 हजार से अधिक विद्यार्थी वेटिंग में हैं। इनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
नए कॉलेजों का कल सीएम करेंगे उद्घाटन, होगा लाइव प्रसारण
राज्य के 211 प्रखंडों में खुले नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से उद्घाटन करेंगे। कॉलेजों में भी नए सत्र के उद्घाटन पर समारोह का आयोजन किया जाना है, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है। वहीं, विवि के पदाधिकारी भी कॉलेजों में मौजूद रहेंगे।
बीआरएबीयू से संबद्ध 6 जिलों के 39 प्रखंडों में नए कॉलेज खुले हैं।
मुजफ्फरपुर में 3 कॉलेजों के लिए जिला पदाधिकारी ने प्रशासनिक स्तर से नोडल व सहायक पदाधिकारी नामित किए हैं। लाइव प्रशासन के दौरान प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं, बीस सूत्री सदस्य, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, अभिभावक, विद्यार्थी व स्थानीय नागरिकों को भी बुलाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में उच्च मध्य विद्यालय औराई हिंदी, बोचहां प्रखंड में मध्य विद्यालय शर्कुद्दीनपुर और गायघाट में राजकीयकृत उमवि जारंग में राजकीय डिग्री कॉलेज का अस्थाई संचालन होगा।
क्या है पूरा मामला?
विश्वविद्यालय में अब तक तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। इसके बावजूद लगभग एक लाख सीटों पर भी नामांकन पूरा नहीं हो पाया।
दूसरी ओर हजारों विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका चयन किसी कॉलेज में हुआ, लेकिन मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने के कारण उन्होंने एडमिशन नहीं लिया।
इसी वजह से विश्वविद्यालय ने नया निर्णय लिया है।
अब क्या होगा?
- स्पॉट एडमिशन फिलहाल नहीं होगा।
- सभी छात्रों को Edit Option दिया जाएगा।
- छात्र अपने कॉलेज एवं विषय में संशोधन कर सकेंगे।
- उसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- नई मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन कराया जाएगा।
लगभग 45 हजार छात्रों को मिलेगा फायदा
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार लगभग 45 हजार से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्होंने मेरिट लिस्ट आने के बावजूद एडमिशन नहीं लिया क्योंकि उन्हें पसंद का कॉलेज नहीं मिला।
अब Edit Option के माध्यम से वे अपनी पसंद के कॉलेज का चयन दोबारा कर सकेंगे।
चौथी मेरिट लिस्ट कब आएगी?
- इसी सप्ताह चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है।
- Edit प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
- मेरिट लिस्ट जारी होते ही संबंधित कॉलेजों में नामांकन शुरू कर दिया जाएगा।
नोट:– विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार तिथि में बदलाव संभव है।
Edit Option क्यों दिया जा रहा है?
विश्वविद्यालय चाहता है कि
- सीटें खाली न रहें।
- छात्रों को मनपसंद कॉलेज मिल सके।
- कॉलेजों में संतुलित नामांकन हो।
- मेरिट के अनुसार कॉलेज आवंटन बेहतर तरीके से किया जा सके।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
निम्नलिखित छात्र Edit कर सकेंगे—
- जिनका कॉलेज पसंद का नहीं है।
- जिन्होंने अभी तक नामांकन नहीं कराया।
- जो कॉलेज बदलना चाहते हैं।
- जो विषय बदलना चाहते हैं।
- जिनकी सीट खाली रह गई है।
एलएलबी एवं अन्य व्यावसायिक कोर्स में भी मिलेगा मौका
विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीसीए, बीबीए, बीएलआईएस सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स में भी नामांकन के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाई है।
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश आवेदन नहीं किया था, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कॉलेज और विषय Edit कैसे करें?
यदि विश्वविद्यालय द्वारा Edit Option शुरू कर दिया जाता है तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
- Step :- UG Admission Portal पर जाएं।
- Step :- Student Login पर क्लिक करें।
- Step :- यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करें।
- Step :- Application Form खोलें।
- Step :- Edit College Preference पर क्लिक करें।
- Step :- अपना नया कॉलेज एवं विषय चुनें।
- Step :- Save करके Final Submit करें।
- Step :- Confirmation Slip डाउनलोड कर लें।
चौथी मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद—
- Admission Portal खोलें।
- Student Login करें।
- Download Merit Letter पर क्लिक करें।
- मेरिट लेटर PDF डाउनलोड करें।
- उसका प्रिंट निकालकर संबंधित कॉलेज में नामांकन कराएं।
नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- 12वीं का एडमिट कार्ड
- मेरिट लेटर
- आवेदन फॉर्म
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- माइग्रेशन/सीएलसी (यदि आवश्यक)
महत्वपूर्ण सुझाव
- Edit शुरू होते ही तुरंत कॉलेज Preference अपडेट करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- मेरिट लिस्ट नियमित रूप से चेक करते रहें।
- केवल आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी प्राप्त करें।
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
निष्कर्ष
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के उन हजारों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत है जो अब तक अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सके थे। विश्वविद्यालय ने स्पॉट एडमिशन की बजाय Edit Option उपलब्ध कराने और चौथी मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर लॉगिन कर समय रहते अपनी कॉलेज व विषय वरीयता अपडेट करें तथा मेरिट लिस्ट जारी होते ही डाउनलोड करके निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन पूरा करें।
IMPORTANT LINKS
| Student Login | CLICK HERE |
| Application Form Edit | CLICK HERE |
| College Preference Edit | CLICK HERE |
| Download Merit List | CLICK HERE |
| Admission Portal | CLICK HERE |
| Official Website | CLICK HERE |
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
University Update
- बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी- जल्दी देखें
- स्नातक के नए सत्र की कक्षाएं शुरू- 75% उपस्थित अनिवार्य- जल्दी देखें
- स्नातक सिलेबस में बडा़ बदलाव | अब स्नातक बाद सिधे पिएचडी



