72वीं BPSC की ऐसे करें तैयारी- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अधिकारी बनने का यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी से पूरी रणनीति और अनुशासन के साथ तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। समय प्रबंधन, उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास और सही दिशा में की गई पढ़ाई ही सफलता की कुंजी साबित होगी।
बिहार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा मुख्य रूप से चार चरणों में होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
पहला चरण: प्रारंभिक परीक्षा
- यह परीक्षा क्वालिफाइंग होगी, जिसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे
- परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। यदि अभ्यर्थी उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे विकल्प (E) का चयन करना अनिवार्य है। गलत उत्तर देने पर या प्रश्न खाली छोड़ने (किसी भी विकल्प का चयन न करने) पर 1/3 (एक तिहाई) अंक की कटौती की जाएगी।
- मुख्य टॉपिक इसमें सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास और विहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक भाग तथा यहां की महत्वपूर्ण नदियां, भारतीय राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पहले का भारतीय आंदोलन, भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान एवं सामान्य मानसिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
हर गतिविधि पर ध्यान दें
- इतिहास, भूगोल, विज्ञान और राजनीति विज्ञान के लिए कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी पुस्तकों का अध्ययन करें।
- रोजाना अखबार पढ़ें और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व बिहार से जुड़ी घटनाओं के नोट्स बनाएं।
- बिहार का इतिहास, भूगोल, नदियां, संस्कृति, प्रमुख आंदोलन और राज्य को वर्तमान योजनाओं की तैयारी करें। संसद, न्यायपालिका, मौलिक अधिकार, बजट, बैंकिंग और
- आर्थिक योजनाओं से जुड़े विषय पढ़ें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, इससे परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक समझने में मदद मिलेगी।
दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल पांच प्रश्न पत्र होंगे।
सामान्य हिंदी
यह प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा। इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। इसमें 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है, लेकिन मेरिट सूची में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। मुख्य टॉपिक : इसमें व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य शुद्धि, संक्षेपण, पत्रलेखन, निबंध और गद्यांश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
व्याकरण पर पकड़ मजबूत करें
- संधि, समास, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियां और वाक्य शुद्धि जैसे टॉपिक का रोजाना अभ्यास करें।
- नए शब्दों के अर्थ, पर्यायवाची और विलोम याद करें तथा उनका प्रयोग लिखने में करें।
- उत्तर लिखते समय कठिन शब्दों की बजाय शुद्ध और सरल भाषा का प्रयोग करें।
- व्याकरण नियम और महत्वपूर्ण बिंदुओं के छोटे नोट्स बनाकर बार-बार दोहराएं।
सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र)
यह प्रश्न पत्र 300 अंक का होगा। उम्मीदवार को इस पश्न पत्र को हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय मिलेगा। मुख्य टॉपिक : भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संस्कृति, भूगोल, सामाजिक मुद्दे और समसामयिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाएंगे।
हर टॉपिक को विस्तार से पहें
- इतिहास को घटनाओं की श्रृंखला के रूप में पढ़ें। सिर्फ तिथियां याद करने के बजाय घटनाओं के कारण, प्रभाव और परिणाम को समझने पर ध्यान दें।
- राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेताओं और आंदोलनों पर फोकस करें। कांग्रेस अधिवेशन, क्रांतिकारी गतिविधियां, गांधी युग और स्वतंत्रता आंदोलन में विहार की भूमिका को विस्तार से तैयार करें।
- भारतीय संस्कृति को उदाहरणों के साथ पढ़ें। कला, स्थापत्य, नृत्य, संगीत, साहित्य और धार्मिक आंदोलनों की
- विशेषताओं को क्रमबद्ध तरीके से याद करें। भूगोल में जलवायु, मानसून, मिट्टी, कृषि और प्राकृतिक
- संसाधनों को नक्शे के माध्यम से समझाने की कोशिश करें। सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण करें। गरीबी, बेरोजगारी,
- महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या जैसे विषयों पर संतुलित दृष्टिकोण तैयार करें।
- परिचय, मुख्य भाग और निष्कर्ष के फॉर्मेट में साफ-सुथरा उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र)
प्रश्न पत्र 300 अंक का होगा। इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
मुख्य टॉपिक भारतीय संविधान, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, बिहार की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
संविधान को गहराई से समझे
- मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति, संसद, न्यायपालिका और संघीय व्यवस्था जैसे टॉपिक पर विशेष ध्यान दें।
- महंगाई, जीडीपी, राजकोषीय नीति, बैंकिंग, बजट और सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली को समझे।
- बिहार की अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस करें। राज्य की कृषि, उद्योग, रोजगार, आधारभूत संरचना और विकास योजनाओं से जुड़े तथ्यों को तैयार करें।
- समसामयिक रिपोर्ट और सर्वे पढ़ें। आर्थिक सर्वेक्षण, नीति आयोग और सरकारी रिपोटों के महत्वपूर्ण आंकड़ों को नोट करें।
निबंध
यह भी 300 अंक का प्रश्न पत्र होगा। इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। महत्वपूर्ण टॉपिकः सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शिक्षा, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत निबंध लिखना होता है। इनमें महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता, नई शिक्षा नीति और युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इंडिया और तकनीक का बढ़ता प्रभाव जैसे टॉपिक पूछे जा सकते हैं।
संतुलित दृष्टिकोण बनाएं
किसी भी मुद्दे के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को समझकर तैयारी करें। डेटा और उदाहरण याद रखें। सरकारी रिपोर्ट, सर्वे, योजनाएं और हाल की घटनाओं के उदाहरण उत्तर को मजबूत बनाते हैं।
- प्रभावी शुरुआत और निष्कर्ष लिखना सीखें। निबंध की शुरुआत आकर्षक और निष्कर्ष सकारात्मक होना चाहिए।
- भाषा सरल और स्पष्ट रखें। कठिन शब्दों की बजाय आसान और प्रभावी भाषा का प्रयोग करें।
- तथ्यों और विचारों में संतुलन रखें। केवल जानकारी न लिखे, अपने विश्लेषण और समाधान भी जोड़ें।
- समय सीमा में लिखने का अभ्यास करें। निर्धारित समय में 800 से 1200 शब्द लिखने की नियमित प्रैक्टिस करें।
- समसामयिक विषयों पर नोट्स तैयार करें। अखबार और पत्रिकाओं से महत्वपूर्ण मुद्दों के छोटे नोट्स बनाएं।
- पैराग्राफ को व्यवस्थित रखें। परिचव, मुख्य भाग और निष्कर्ष के क्रम में साफ-सुथरी प्रस्तुति दें।
वैकल्पिक विषय
- नोटिफिकेशन में दिए गए किसी एक विषय का चयन करना होगा। उसी से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- यह प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा। इसे हल करने के लिए 2 घंटे मिलेंगे।
- इसमें केवल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
तीसरा चरण: साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 120 अंकों का होगा। साक्षात्कार में सिर्फ ज्ञान की जांच नहीं होती, बल्कि अभ्यर्थी के व्यक्तित्य, सोचने की क्षमता, व्यवहार, निर्णय लेने की समझ और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन भी किया जाता है। इसलिए इंटरव्यू की तैयारी लिखित परीक्षा के साथ-साथ शुरू कर देना बेहतर माना जाता है।
- अपना बायोडाटा अच्छी तरह तैयार करें। शैक्षणिक योग्यता, गृह जिला, अपनी रुचि, वैकल्पिक विषय और कार्य अनुभव से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। अपने बारे में हर जानकारी स्पष्ट रखें।
- विहार से जुड़े मुद्दों की जानकारी रखें। राज्य की राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, उद्योग और वर्तमान योजनाओं पर अच्छी पकड़ चनाएं। इंटरव्यू बोर्ड अक्सर बिहार आधारित प्रश्न पूछता है।
- समसामयिक घटनाओं का विश्लेषण करें। सिर्फ खबर बाद करना काफी नहीं होता। किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मुद्दे के कारण, प्रभाव और समाधान पर अपनी राय विकसित करें।
- उत्तर देने की शैली पर ध्यान दें। जवाब छोटा, स्पष्ट और संतुलित होना चाहिए। बिना जानकारी के गलत उत्तर देने से बेहतर है विनम्रता से स्वीकार करना कि उस विषय की पूरी जानकारी नहीं है।
- माँक इंटरव्यू दें। नियमित माँक इंटरव्यू से आत्मविश्वास बढ़ता है और बोलने की झिझक कम होती है। इससे बॉडी लैंग्वेज और जवाब देने के तरीके में भी सुधार आता है।
72वीं BPSC की ऐसे करें तैयारी
- व्यक्तित्व विकास पर काम करें। इंटरव्यू में शिष्टाचार, धैर्य, आंखों का संपर्क, बैठने का तरीका और बातचीत का व्यवहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
- प्रशासनिक सोच विकसित करें। कई बार स्थिति आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे किसी जिले में समस्या आने पर अधिकारी के रूप में आप क्या कदम उठाएंगे। ऐसे प्रश्नों के लिए व्यावहारिक और संतुलित सोच जरूरी है।
- अपनी रुचियों को गंभीरता से लें। बायोडाटा में लिखी गई रुच्चियों से भी सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए उससे जुड़ी बुनियादी जानकारी जरूर रखें।
- सकारात्मक और शांत रहें। इंटरव्यू के दौरान घबराहट से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। कई बार बोर्ड अभ्यर्थी का धैर्य और व्यवाहार जांचने के लिए अलग तरीके से प्रश्न पूछता है।
- नियमित बोलने का अभ्यास करें। किसी विषय पर प्रतिदिन कुछ मिनट बोलने की आदत डालें। इससे विचारों को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से रखने की क्षमता विकसित होती है।
चौथा चरण: स्वास्थ्य परीक्षण
साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके सफल होने के बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
IMPORTANT LINKS
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| TELEGRAM | JOIN |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
SSC Phase 14 Exam syllabus – ऐसे करें तैयारी एक सिट होगा आपका
- CRPF में कांस्टेबल बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- एक सिट होगा आपका
- SSC Phase 14 Exam syllabus – ऐसे करें तैयारी एक सिट होगा आपका
- बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें
- अग्निवीर बनना चाहते हैं तो ऐसे करें तैयारी- सिलेबस परीक्षा पैटर्न प्रश्नपत्र देखें
- अग्निवीर वायु बनना चाहते हैं तो आज से करें ऐसे तैयारी- एक सिट आपका
- RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 | ऐसे करें तैयारी – एक सिट होगा आपका
- रेलवे ग्रुप डी की ऐसे करें तैयारी- 1 सिट होगा आपका – सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें
- वकालत में बनाना चाहते हैं कैरियर – तो यहाँ से करें कोर्स – लाखों में सैलरी
- आर्मी कम उम्र में बनना चाहते हैं तो ऐसे करें तैयारी- आर्मी बन कर करें देश सेवा
- बैंक में मार्केटिंग ऑफिसर की नौकरी करना है तो ऐसे करें तैयारी – लाख रूपये महिना
Important
- CTET September 2026 Notification Out- आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
- मैट्रिक इंटर और ग्रेजुएशन पास के लिए – यहाँ है सरकारी नौकरी का अवसर
- ये 10 लोन जो आपको मिलेगा आसानी से – और वो भी एकदम कम ब्याज में
- 2026 में नौकरी का है भरमार – इस सेक्टर में आएगा लाखों बहाली- तैयारी में लग जाए
- बैंक में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी – मैट्रिक इंटर स्नातक पास के लिए मौका
- जमीन का रसिद घर बैठे कटाये- 2026 में नये तरीका से



